महंगा लाइफस्टाइल, लग्जरी गाड़ियां… ‘राजा’ जैसी जिंदगी जीते हैं हिटमैन, जानें कितनी है रोहित शर्मा की नेटवर्थ

Rohit Sharma Net Worth: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.

jacket (51)
1 / 6

Rohit Sharma Net Worth: टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोहित शर्मा दुनिया के सबसे धाकड़ सलामी बल्लेबाजों में शुमार है और उनकी छक्के मारने की काबिलियत उनको बाकी बल्लेबाजों से अलग करती है. भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इसी के साथ उनका लाइफस्टाइल भी कमाल का है. वो बड़ी ही शान से अपने रहन-सहन को बना कर रखते हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.

विज्ञापन

वरली में है आलीशान घर

वरली में है आलीशान घर2 / 6

रोहित शर्मा का घर मुंबई के पॉश इलाके वरली के आहूजा अपार्टमेंट्स में है. उनका अपार्टमेंट 29वें फ्लोर पर है और वो अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका ये घर 6000 स्क्वायर फीट में बना है और इस घर की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है. घर की खासियत है कि बालकनी से 270-डिग्री व्यू दिखाई देता है.

विज्ञापन

रोहित का कार कलेक्शन

रोहित का कार कलेक्शन3 / 6

रोहित शर्मा के पास लग्जरी कारों का बेहतरीन कलेक्शन भी है. उनके पास स्पोर्ट्स कार है. रोहित के पास लेम्बोर्गिनी उरुस है, जिसकी कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए है. इसी के साथ उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू एम-5, रेंज रोवर, टॉयटा फॉर्च्यूनर और टेस्ला मॉडल की कारें भी हैं.

कितनी है रोहित की नेटवर्थ?

कितनी है रोहित की नेटवर्थ?4 / 6

रोहित शर्मा की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये करीब 233 करोड़ रुपए के आस पास की है. उनकी कमाई का अहम हिस्सा बीसीसीआई और आईपीएल सैलरी से आता है. वो काफी लंबे समय तक ए+ ग्रेड में रहे हैं, जिसमें सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

विज्ञापन

IPL से कमाया है मोटा पैसा

IPL से कमाया है मोटा पैसा5 / 6

रोहित शर्मा आईपीएल के पहले सीजन से उसमें खेल रहे हैं. अब उन्होंने टूर्नामेंट से करोड़ों की कमाई की है. इस समय को मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और एक सीजन के लिए 16.30 करोड़ रुपए ले रहे हैं. आईपीएल से अब तक वो 195 करोड़ रुपए कमा चुके हैं. 

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है पैसा

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है पैसा6 / 6

रोहित शर्मा के पास ब्रांड एंडोर्समेंट की कोई कमी नहीं है. एक से बढ़कर एक ब्रांड के साथ उनका डील है जिससे उनको अच्छी खासी कमाई होती है. इस लिस्ट में एडिडास, CEAT, ड्रीम 11 और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे कई और भी बड़े ब्रांड शामिल हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन