पहले अफगानिस्तान, अब श्रीलंका... 26 साल के भारतीय तेज गेंदबाज ने फिर मचाया कहर

अफगानिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने के बाद 26 साल के तेज गेंदबाज ने अब श्रीलंका में गदर काटा है. उन्होंने धांसू गेंदबाजी से विरोधी टीम के होश उड़ा दिए.

Cricket News - 2026-07-03T171702.552
1 / 6

भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की ओर से 26 साल के गुरनूर बरार ने कमाल दिखाया. उन्होंने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से श्रीलंकाई खिलाड़ियों को तहस नहस कर दिया.  

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ मचा चुके हैं तहलका

अफगानिस्तान के खिलाफ मचा चुके हैं तहलका2 / 6

इससे पहले गुरनूर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की ओर से मौका मिला था. उन्होंने भी इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और अफगानी टीम के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया था. Image Credit:X

विज्ञापन

सीरीज में झटके 7 विकेट

सीरीज में झटके 7 विकेट3 / 6

उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 3 और दूसरे मैच में 3 विकेट झटके थे. इसके अलावा आखिरी वनडे में वह 1 विकेट ले पाए थे. इस तरह उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 7 विकेट लिए थे और अपने इंटरनेशनल करियर का शानदार आगाज किया था. Image Credit:X

अब श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर

अब श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर4 / 6

अब गुरूनूर ने श्रीलंका A के खिलाफ भी कमाल किया है. उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 22 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन ओवर भी फेंके. उन्होंने 3.50 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए. Image Credit:X

विज्ञापन

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में5 / 6

बरार के अलावा इस मैच में सारंश जैन ने भी 4 विकेट झटके, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलता मिली. श्रीलंका ने पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक 53.4 ओवर में 214/1 रन बना चुकी है. Image Credit:X

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

बरार ने भारत के लिए 3 वनडे मैचों में 7 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 18 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 52 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वहीं, 12 लिस्ट A मैच में उन्होंने 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 9 टी-20 मैचों में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं. Image Credit:X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन