गौतम गंभीर और BCCI आए सामने-सामने! बोर्ड के इस फैसले से नाखुश हैं हेड कोच?

टीम इंडिया समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक के बाद एक सीरीज खेलनी हैं. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के कुछ फैसलों से हेड कोच गौतम गंभीर नाराज हैं.

jacket (5)
1 / 6

BCCI vs Gautam Gambhir: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 का रोमांच चल रहा है. इसके बाद टीम इंडिया एक के बाद एक सीरीज खेलने उतरेगी. भारतीय टीम के खिलाड़ियों का शेड्यूल आगे आने वाले महीनों में काफी बिजी नजर आ रहा है. इसी के चलते रिपोर्ट भी सामने आई थी कि बोर्ड इसके लिए 2 टीम इंडिया बनाने पर भी विचार कर रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार इसको लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बीसीसीआई से नाखुश हैं.

विज्ञापन

बोर्ड से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर?

बोर्ड से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर?2 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल से काफी नाराज हैं. उनके साथ कप्तान गिल भी चाहते हैं कि इस तरह का बिजी शेड्यूल नहीं बनाया जाए. आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया की सीरीज शुरू हो जाएंगी.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच3 / 6

आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेलना है. 31 मई को आईपीएल खत्म होगा तो वहीं 6 मई को ये टेस्ट मैच होना है. ऐसे में जिस खिलाड़ी की टीम फाइनल में खेलेगी उसके लिए रिकवरी के लिए काफी समय होगा.

खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम

खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम4 / 6

इस बिजी शेड्यूल को देखते हुए बीसीसीआई कुछ नए खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उतारने का प्लान बना रहा है. इस लिस्ट में गुरनूर बरार, मानव सुथार, आकिब नबी और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है. 

विज्ञापन

नहीं मिल रहा रेड बॉल प्रैक्टिस का समय

नहीं मिल रहा रेड बॉल प्रैक्टिस का समय5 / 6

टीम इंडिया वनडे और टी20 में तो शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन टेस्ट में हालत काफी खराब है. हाल ही में टीम को घर में सीरीज खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा है. टेस्ट कप्तान गिल ने भी माना था की टीम के खिलाड़ियों के रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए 15 दिन पहले से कैंप लगाया जाना चाहिए.

एक के बाद एक सीरीज

एक के बाद एक सीरीज6 / 6

आईपीएल के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज भी होनी है. इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम को वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. कोच गंभीर बड़ी सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन