IPL 2026: सूर्यकुमार यादव से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक, बद से बदतर रहा इन 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अब तक 5 स्टार बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजक रहा है. इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन खूब रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन इन खिलाड़ियों का बल्ला शांत हो गया.

Cricket News - 2026-05-02T183113.421
1 / 6

आईपीएल 2026 में आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया है. आईपीएल 2026 में अब तक 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन खराब रहा है. ये खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अब तक खासा कमाल नहीं कर सके. आइए एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

आईपीएल 2026 में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. अब तक खेले गए 8 मैच में सूर्या ने निराश ही किया है. उन्होंने 20.25 की औसत के साथ 162 रन बनाए हैं. हालांकि पिछले सीजन उन्होंने मुंबई के लिए 717 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 3 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 में अपने कप्तान ऋषभ पंत से खासा उम्मीदें थीं. लेकिन पंत अपने बल्ले से फ्लॉप रहे. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैच में केवल 189 रन बनाए हैं. इसके अलावा कप्तानी में भी वह निराश कर रहे हैं.

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम निकोलस पूरन का आता है. निकोलस ने भी पिछले साल एलएसजी के लिए खूब रन बनाए थे. लेकिन इस सीजन उनका बल्ला शांत हो गया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक एलएसजी के लिए 10.25 की खराब औसत के साथ 82 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

रियान पराग

रियान पराग5 / 6

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. संजू सैमसन के सीएसके में ट्रेड होने के बाद राजस्थान ने उन्हें कप्तानी सौंपी थी. उन्होंने 10 मैच में अब तक केवल 207 रन बनाए हैं. उनका औसत केवल 23 का रहा है.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके शानदार प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैच में 178 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.09 का रहा है. गायकवाड़ इस सीजन येलो आर्मी के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन