WWE में Cody Rhodes को धोखा देकर उनकी हालत खराब कर चुके हैं 4 स्टार्स, The Rock ने भी की 'दगाबाजी'

WWE में कोडी रोड्स ने 2022 में धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से वो कंपनी में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. WWE ने उन्हें तगड़ा पुश भी दिया. तीन बार वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं. इसके अलावा दो बार मेंस रॉयल रंबल भी उन्होंने अपने नाम किया है. कोडी ने अभी तक बतौर फेस ही काम किया है. इस वजह से कुछ स्टार्स ने उनके ऊपर खतरनाक वाला हील टर्न लिया है. यहां हम आपको बताएंगे कि 2023 से 2026 तक किन WWE दिग्गजों ने रोड्स को पीटकर कंपनी में हील टर्न लिया.

WWE
1 / 7
कोडी रोड्स के ऊपर ढाया गया कहर

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने किया कोडी रोड्स पर हमला

ब्रॉक लैसनर ने किया कोडी रोड्स पर हमला2 / 7

WrestleMania 39 में कोडी रोड्स को चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड के मेन इवेंट में कोडी और ब्रॉक लैसनर का मैच रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ तय हुआ. मैच शुरू होने से पहले ही लैसनर ने कोडी के ऊपर खतरनाक हमला कर हील टर्न ले लिया.

विज्ञापन

द रॉक ने मारा थप्पड़

द रॉक ने मारा थप्पड़3 / 7

2024 की शुरुआत में द रॉक ने वापसी की थी. कोडी रोड्स के साथ उनका दोस्ताना देखने को मिला. रेसलमेनिया 40 से पहले प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कोडी ने रोमन रेंस की फैमिली के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था. द रॉक को इस पर गुस्सा आ गया था. रॉक ने इसके बाद रोड्स को थप्पड़ मारकर हील टर्न लिया.

कोडी औॅर रॉक की राइवलरी रही जबरदस्त

कोडी औॅर रॉक की राइवलरी रही जबरदस्त4 / 7

रोड टू रेसलमेनिया 40 के दौरान द रॉक और कोडी रोड्स की जबरदस्त राइवलरी रही थी. रॉक और कोडी के बीच बहुत सैगमेंट हुए. रॉक ने कोडी की बहुत हालत खराब की. रेसलमेनिया 40 के पहले दिन रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को हराया था.

विज्ञापन

जॉन सीना ने लिया हील टर्न

जॉन सीना ने लिया हील टर्न5 / 7

एलिमिनेशन चैंबर 2025 में जॉन सीना ने चैंबर मैच में जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. सीना ने कोडी को लो-ब्लो लगाया. इसके बाद उन्होंने घड़ी और टाइटल से रोड्स की हालत खराब की.

द रॉक ने चली बड़ी चाल

द रॉक ने चली बड़ी चाल6 / 7

दरअसल एलिमिनेशन चैंबर 2025 से पहले SmackDown के एपिसोड में द रॉक ने आकर कोडी रोड्स से उन्हें आत्मा सौंपने की मांग की थी. रॉक ने कहा था कि रोड्स एलिमिनेशन चैंबर में जवाब देंगे. रोड्स ने रॉक के ऑफर को ठुकरा दिया था. इस वजह से ही सीना ने उनके ऊपर हील टर्न लिया.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन ने किया कमाल

रैंडी ऑर्टन ने किया कमाल7 / 7

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. इससे पहले 13 मार्च 2026  को हुए SmackDown के एपिसोड में ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर उन्हें लहूलुहान कर दिया. ऑर्टन ने लंबे समय बाद अपने कैरेक्टर में बदलाव किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन