WWE छोड़ते ही इन 2 रेसलर्स की चमकी किस्मत, AEW में डेब्यू करते ही बन गए चैंपियन
WWE में मौजूदा समय में कई तरह की चीजें हो रही हैं. इस बीच दो पूर्व रेसलर्स ने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया है. कुछ महीने पहले ही दोनों ने WWE को अलविदा कहा था. अब उनकी जलवा टोनी खान की कंपनी में देखने क मिलेगा.

Former WWE Stars Debut: WWE के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. रॉयल रंबल, रेसलमेनिया और समरस्लैम को बड़ी सफलता मिली. कुछ रेसलर्स की वापसी भी देखने को मिली. इस बीच कंपनी ने कई स्टार्स को रिलीज भी किया. कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने खुद ही कंपनी को अलविदा कह दिया. इन्होंने कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया. खैर अब WWE के दो पूर्व रेसलर्स ने टोनी खान की कंपनी AEW में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया है. इनके डेब्यू को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा चल रही थी.
न्यू डे ने WWE को कहा अलविदा
2 / 6न्यू डे की टीम में बिग ई, कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने काम किया. कुछ साल पहले बिग ई इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. इसके बाद से कोफी और वुड्स ने साथ में कार्य किया. न्यू डे सबसे बेहतरीन टैग टीम मानी जाती है. इस ग्रुप ने कई बार टैग टीम टाइटल अपने नाम किए हैं. कोफी और वुड्स ने कुछ महीने पहले WWE छोड़ दिया था. कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद के चलते दोनों ने बड़ा कदम उठाया. (Photo: WWE.com)
AEW में किया डेब्यू
3 / 6AEW All In 2026 के जरिए कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने टोनी खान की कंपनी में कदम रखा. पिछले एक महीने से दोनों के AEW में जाने के कयास लगाए जा रहे थे. टोनी खान ने वाइल्ड कार्ड टीम की घोषणा भी की थी. इसके बाद लग गया था कि कोफी और वुड्स कंपनी में आएंगे. दोनों ने अब डेब्यू कर लिया है. इनकी जोड़ी को AEW में भी तगड़ा समर्थन मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि दोनों को टोनी खान ने अच्छा पैसा भी दिया होगा. (Photo: WWE.com)
कोफी और वुड्स का कमाल
4 / 6दरअसल ट्रायोस रूलेट रॉयल बाय इन शो की शुरुआत में हुआ. ये मेन कार्ड तक चला. वाइल्ड कार्ड टीम के मैच में आने का समय आया तो स्ट्रिकलैंड का म्यूजिक बजा. इससे पता चला कि वो टीम में शामिल हैं. इसे बाद न्यू डे का म्यूजिक बजा. न्यू डे को AEW में द न्यू लेवल नाम दिया गया है. वुड्स को ऑस्टिन क्रीड और कोफी किंग्सटन को कोफी कहा जाएगा. (Photo: WWE.com)
दोनों स्टार्स बने चैंपियन
5 / 6मुकाबले में ब्रोडिडो और हैंगमैन पेज पहले बाहर हो गए थे. इसके बाद लग गया था कि नए चैंपियन देखने को मिलेंगे. थोड़ी देर बाद कोफी और वुड्स ने PAC और कास्टाग्नोली को बाहर किया और ट्रायोस चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. AEW में दोनों को आते ही बड़ा पुश मिल गया है. कोफी और वुड्स का आगे अब टैग टीम डिवीजन में दबदबा देखने को मिलने वाला है. (Photo: WWE.com)
WWE में रहा शानदार सफर
6 / 6WWE में कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स का सफर जबरदस्त रहा. दोनों का सिंगल रन भी बढ़िया था. किंग्सटन को रेसलमेनिया में WWE चैंपियन भी बने. वुड्स ने भी हमेशा अपनी काबिलियत दिखाई. दोनों को टैग टीम डिवीजन में ज्यादा सफलता मिली. WWE ने किंग्सटन और वुड्स को समय-समय पर पुश भी दिया. फ्यूचर में दोनों दोबारा WWE में आकर फैंस को खुश कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)