Triple H के चहेते रेसलर ने अचानक WWE छोड़कर मचाया हड़कंप, 7 साल के करियर का हुआ अंत

WWE में मौजूदा समय में कई तरह की चीजें चल रही हैं. इस बीच एक फेमस स्टार ने अचानक कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बढ़िया काम किया था. फैंस उनके इस कदम से हैरान हैं.

WWE
1 / 6

Ilja Dragunnov Leaves: WWE के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. बड़े इवेंट्स में कंपनी को सफलता मिली है. रॉयल रंबल, रेसलमेनिया 42 और समरस्लैम 2026 में टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. इस बीच कई रेसलर्स को WWE ने रिलीज किया. कुछ स्टार्स ने खुद ही कपंनी छोड़ दी. हाल ही में न्यू डे और शेमस ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया. अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. फेमस रेसलर और पूर्व चैंपियन ने अचानक कंपनी को अलविदा कह दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसने कहा WWE को अलविदा?

किसने कहा WWE को अलविदा?2 / 6

32 साल के इल्जा ड्रेगनोव ने WWE को छोड़ दिया है. PWInsider ने सबसे पहले इस खबर के बारे में फैंस को जानकारी दी. कहा गया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और वो अब इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कंपनी से जाने का फैसला ले लिया है. इल्जा के जाने से जरूर दर्शकों को दुख होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इल्जा ड्रेगनोव ने किया था बढ़िया काम

इल्जा ड्रेगनोव ने किया था बढ़िया काम3 / 6

पिछले साल इल्जा ड्रेगनोव ने इंजरी के बाद शानदार वापसी की थी. उन्होंने आते ही सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. उनका टाइटल रन भी काफी जबरदस्त रहा था. फाइटिंग चैंपियन के रूप में उन्होंने काम किया. टाइटल हारने के बाद वो धीरे-धीरे टीवी से गायब हो गए. उनकी हर हफ्ते बुकिंग नहीं की गई. कुछ ही मैचों का वो हिस्सा रहे. रेसलमेनिया वीकेंड के बाद तो बिल्कुल भी बाहर हो गए थे. (Photo: WWE.com)

कब की थी WWE में एंट्री?

कब की थी WWE में एंट्री?4 / 6

इल्जा ड्रेगनोव ने 2019 में WWE में एंट्री की थी. वो आते ही NXT यूके ब्रांड में छा गए. उन्होंने वहां पर टाइटल जीता. इसके बाद वो मुख्य NXT ब्रांड में भी गए. वहां पर भी उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम की. 2024 में इल्जा की मेन रोस्टर में एंट्री हुई थी. हालांकि, उन्हें इंजरी की वजह से करीब एक साल तक बाहर रहना पड़ा था. वापसी के बाद भी उन्होंने बढ़िया काम किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नहीं बन पाए वर्ल्ड चैंपियन

नहीं बन पाए वर्ल्ड चैंपियन5 / 6

ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर्स में से एक इल्जा ड्रेगनोव रहे हैं. NXT में द गेम के अंडर में इल्जा ने बहुत बढ़िया काम किया था. जब वो मेन रोस्टर में आए तब लगा कि उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा. पिछले साल मिड कार्ड में ऐसा देखने को मिली. इल्जा वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए. उन्हें भी इस बात का अपसोस होगा. वो आगे जाकर अकेले दम पर तगड़ा बिजनेस कंपनी को दे सकते थे. (Photo: WWE.com)

क्या AEW में रखेंगे कदम?

क्या AEW में रखेंगे कदम?6 / 6

इल्जा ड्रेगनोव ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया है. इसके कई कारण हो सकते हैं. शायद उन्हें अच्छा पैसा ना मिल रहा हो. वो क्रिएटिव टीम से नाराज भी हो सकते हैं. पिछले कुछ महीनों में उनकी खराब बुकिंग की गई है. कोई भी वजह हो सकती है. हो सकता है कि आने वाले समय में वो AEW में चले जाएं. इल्जा का रिंग में एक्शन तगड़ा रहता है. टोनी खाने की नजरें जरूर उनके ऊपर होंगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन