IPL 2026: 'बुमराह को छक्का...', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखकर सभी हैरान रह गए. क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उनकी बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया दी. अब दो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के भी रिएक्शन सामने आए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बारिश के कारण मात्र 11-11 ओवरों का मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया और 14 गेंदों में 39 रन जड़ दिए. वैभव ने दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी दो छक्के जड़े. इसके बाद से लगातार उनकी बल्लेबाजी की तारीफ हो रही है. इस पर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बासित अली और कामरान अकमल के भी रिएक्शन सामने आए हैं.
होस्ट ने बांधे तारीफों के पुल
2 / 6द गेम प्लान शो पर होस्ट नजीब ने सवाल पूछने से पहले वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'वो बच्चा नहीं सोचता कि सामने कौन है. अगर वो यह सोचना शुरू कर देगा कि इतना बड़ा गेंदबाज मेरे सामने है, तो फिर उससे रन नहीं बनेंगे.'
बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी के फैन हुए बासित अली
3 / 6पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर कहा, 'उन्होंने बुमराह को पहली गेंद पर जो छक्का लगाया, वो फुल टॉस थी. उन्होंने दूसरी बार जब बुमराह को छक्का जड़ा, तो वह गेंद कमाल की थी.'
'भारत के लिए खेलेगा, तो क्या हाल करेगा?'
4 / 6कामरान अकमल का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अभी IPL में धमाल मचा रहे हैं, तो जब वे भारत के लिए खेलेंगे, तो अन्य टीमों का बुरा हाल कर देंगे. उन्होंने कहा, 'IPL में 25-30 हजार लोगों के सामने वैभव सूर्यवंशी ऐसा खेल रहे हैं, जब वह 17-18 साल के होंगे और भारत के लिए खेलेंगे, तो उस वक्त क्या हाल होगा? मुझे यह बात समझ नहीं आ रही.'
वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट में देखना चाहते हैं बासित अली
5 / 6बासित अली ने दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट को बदल सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि यह बच्चा रेड बॉल क्रिकेट खेले. डेविड वॉर्नर टी20 से आए और टेस्ट में धमाल मचाया. वैभव रेड बॉल क्रिकेट को बदल सकते हैं. इंग्लैंड वाले जो बैजबॉल बोलते हैं, ये बच्चा उसे बदल सकता है.'
वैभव को कब मिलना चाहिए टेस्ट में मौका?
6 / 6पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी थोड़ा समय देना चाहिए. 4-5 साल बाद वो डेब्यू कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में अभी समय है. 4-5 साल में जब भी वो खेलेंगे, तो रेड बॉल क्रिकेट में भी कमाल करेंगे.'