England vs Argentina Live Streaming: कब और कहां होगा मेसी का सेमीफाइनल मुकाबला? जानें भारत में कैसे फ्री में देख पाएंगे लाइव

FIFA World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें फाइनल के टिकट के लिए पूरा जोर लगाएंगी और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप भारत में इस मुकाबले कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

England vs Argentina FIFA World Cup 2026 (PIC Credit -AI)
1 / 7
England vs Argentina FIFA World Cup 2026 (PIC Credit -AI)

England vs Argentina FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की टक्कर इंग्लैंड से होगी. क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हारकर चौथी बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया है, जबकि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. अब दोनों टीमें फाइनल के टिकट के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.  

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

किसका पलड़ा है भारी?2 / 7

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेल जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इसमे इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, 5 मैच ड्रॉ रहे हैं. इसके अलावा, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए 5 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कब और कहां होगा इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल मुकाबला?

कब और कहां होगा इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल मुकाबला?3 / 7

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत में बुधवार, 15 जुलाई की रात 12: 30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें एटलांटा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. (PIC Credit -AI)

भारत में टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव मैच?

भारत में टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव मैच?4 / 7

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर नए स्पोर्ट्स चैनल 'Unite8 स्पोर्ट्स' पर लाइव देखा जा सकता है. यहां आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मैच की कमेंट्री का आनंद उठा सकते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

भारत में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?5 / 7

भारतीय फैंस जी5 (Zee5) ऐप पर इंग्लैंड-अर्जेंटीना सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, लाइव मैच देखने के लिए आपको Zee5 ऐप डाउनलोड करनी होगी और FIFA वर्ल्ड कप का खास सब्सक्रिप्शन पैक लेना होगा. (PIC Credit -AI)

भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?6 / 7

अगर आप फ्री में इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल मुकाबला देखना चाहते हैं तो DD स्पोर्ट्स पर मुफ्त में इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास DD फ्री डिश पर होना चाहिए, जिससे आप DD स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव मैच मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

स्पेन से होगा खिताबी मुकाबला

स्पेन से होगा खिताबी मुकाबला7 / 7

इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन का सामना करेगी. स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब अर्जेंटीना या इंग्लैंड में से कोई एक 20 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में स्पेन से भिड़ेगी. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन