'जो उनकी नहीं मानेगा, गंभीर उसे बर्बाद कर देंगे...' टीम इंडिया के कोच के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर के सनसनीखेज आरोप!

Team India: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान किया, तो हेड कोच गौतम गंभीर पर बड़े आरोप लगे थे. अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने भी हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

Gautam Gambhir and Virat Kohli
1 / 6
Gautam Gambhir and Virat Kohli

Team India: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल अगले सीरीज की तैयारी कर रही है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी अतुल वासन ने उनके ऊपर बड़े आरोप लगाए हैं. अतुल वासन हेड कोच गौतम गंभीर को बचपन से जानते हैं. वासन दिल्ली क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी रह चुके हैं. ऐसे में उनके आरोप लगाने के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

अतुल वासन ने गंभीर को कहा अहंकारी

अतुल वासन ने गंभीर को कहा अहंकारी 2 / 6

पूर्व भारतीय चयनकर्ता अतुल वासन ने विक्ली लालवानी के यूट्यूब पर गौतम गंभीर की बात करते हुए कहा, ‘उसका अहंकार तो हद से ज्यादा है. उसे लगता है कि अगर वह सुबह में रात कह दे, तो लोग रात ही मान लेंगे. उसकी बात मानो. अगर नहीं मानोगे, तो तुम मेरी जान के दुश्मन हो. वह तुम्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, लेकिन उसने क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल किया है. उसके इस स्वभाव ने ही क्रिकेट में उसकी मदद की है.’  

विज्ञापन

बचपन से गंभीर को जानते हैं अतुल वासन

बचपन से गंभीर को जानते हैं अतुल वासन 3 / 6

गंभीर से जुड़ी पुरानी कहानी बताते हुए अतुल वासन ने कहा, ‘मैं उसे बचपन से जानता हूं. उससे मेरी कुछ अनबन भी हुई है. वो हर जगह अपनी ही चलाना चाहता है. दिल्ली क्रिकेट में भी वह बहुत दादागिरी करता था. शुरू से ही वह अमीर परिवार से था, उसका स्वभाव ही ऐसा है. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और बुद्धिमान भी है.’ 

गंभीर की कोचिंग से सब खुश नहीं

गंभीर की कोचिंग से सब खुश नहीं 4 / 6

इसी इंटरव्यू में अतुल वासन ने गंभीर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं यकीन से कह सकता हूं कि सभी खिलाड़ी खुश नहीं होंगे. कुछ खिलाड़ी दबाव में होंगे. मैं 1-2 खिलाड़ियों को जानता हूं, लेकिन उनके नाम नहीं बता सकता.’

विज्ञापन

कोचिंग रिपोर्ट कार्ड पर बोले वासन

कोचिंग रिपोर्ट कार्ड पर बोले वासन 5 / 6

अब तक गौतम गंभीर के कोचिंग करियर में बड़े उतार-चढ़ाव आए हैं. गंभीर के कोचिंग करियर पर बोलते हुए अतुल वासन ने कहा, ‘अगर आप लगातार जीत रहे हैं तो सब कुछ सही रहता है. लेकिन जैसे ही हार मिलती है, तब आपके तरीके और फैसले सवालों के घेरे में आ जाते हैं.’

टेस्ट में फेल हुए हैं गौतम गंभीर

टेस्ट में फेल हुए हैं गौतम गंभीर 6 / 6

वाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर का रिकॉर्ड बतौर हेड कोच बहुत अच्छा रहा है, लेकिन टेस्ट में वो सफलता उन्हें नहीं मिली है. ऐसे में सफल हेड कोच बनने के लिए गौतम को टेस्ट क्रिकेट में भी सफलता हासिल करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन