IND vs ENG: चौथे टी-20 मैच से पहले बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड ने 2 खिलाड़ियों को टीम से किया बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-2 से पीछे है. हालांकि चौथे मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और 2 स्टार खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है.

Cricket News - 2026-07-08T220659.039
1 / 6

भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. वहीं, चौथे टी-20 से पहले इंग्लैंड ने अपने 2 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. Photo Source: X  

विज्ञापन

9 जुलाई को होगा दूसरा टी-20 मैच

9 जुलाई को होगा दूसरा टी-20 मैच2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने 2 स्टार खिलाड़ियों को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है. बोर्ड ने टी-20 ब्लास्ट खेलने के लिए दोनों खिलाड़ियों को अनुमति दी है. Photo Source: X

विज्ञापन

दो खिलाड़ी हुए रिलीज

दो खिलाड़ी हुए रिलीज3 / 6

ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और रेहान अहमद को टी20 ब्लास्ट में खेलने की इजाजत दी गई है. दोनों खिलाड़ी चौथे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हैं. इंग्लैंड तीसरे मैच की प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है. Photo Source: X

टी-20 ब्लास्ट में खेलेंगे ये खिलाड़ी

टी-20 ब्लास्ट में खेलेंगे ये खिलाड़ी4 / 6

जेम्स कोल्स टी-20 ब्लास्ट में ससेक्स की ओर से खेलेंगे. ये मुकाबला ओवल में खेला जाएगा. जबकि रेहान अहमद लीस्टरशायर की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे. ये मुकाबला डरहम में खेला जाएगा. Photo Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड कर रही शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड कर रही शानदार प्रदर्शन5 / 6

इंग्लैंड की टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मैच को जीता था, जबकि नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा हराया था. इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है. ऐसे में चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड जीत की नियत से उतरेगी और सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी. ये मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. Photo Source: X

भारत का रिकॉर्ड दमदार

भारत का रिकॉर्ड दमदार6 / 6

ब्रिस्टल में भारतीय टीम के आंकड़े शानदार हैं. भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले को अपने नाम किया है. साल 2018 में भारत ने इस मैदान पर विराट कोहली की अगुवाई में आखिरी टी-20 मैच खेला था और शानदार जीत हासिल की थी. इस मैदान पर इंग्लैंड भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन