IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, चोट के चलते उठाना पड़ा बड़ा कदम

आईपीएल के बीच इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी के करियर में चोट से काफी दिक्कतें बढ़ाई जिसके चलते आखिरकार खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. पढ़िए पूरी खबर

jacket (33)
1 / 6

Cameron Steel Announced Retirement: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 30 साल के इस खिलाड़ी का करियर चोट के चलते इस पड़ाव तक पहुंचा है. इसी के चलते उनको ये बड़ा कदम उठाना पड़ा है.

विज्ञापन

कैमरन स्टील ने लिया संन्यास

कैमरन स्टील ने लिया संन्यास2 / 6

इंग्लैंड के खिलाड़ी कैमरन स्टील ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास किया है. इंग्लैंड का ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए डेब्यू नहीं कर पाया लेकिन घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेल चुका है. 

विज्ञापन

चोट के चलते लेना पड़ा रिटायरमेंट

चोट के चलते लेना पड़ा रिटायरमेंट3 / 6

कैमरन स्टील को चोट के चलते रिटायरमेंट का ऐलान करना पडा है. साल 2024 में उनके चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें 2 सर्जरी से गुजरना पड़ा. इसके बाद उन्होंने वापसी तो की लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में उन्होंने मेडिकल सलाह पर क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया.

एंकल चोट ने खड़ी की दिक्कत

एंकल चोट ने खड़ी की दिक्कत4 / 6

ऑलराउंडर कैमरन स्टील के बाएं एंकल चोट लगी थी. साल 2025 फरवरी के महीने में उन्होंने ब्रोस्टॉम रिपेयर सर्जरी करवाई. इसके बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की कोशिश तो की लेकिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें दूसरी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा.

विज्ञापन

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले स्टील

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले स्टील5 / 6

कैमरन स्टील ने संन्यास लेकर कहा, प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना, खासकर सरे के लिए खेलना मेरे जीवन का बेहतरीन समय रहा है. “पिछले 18 महीने मेरे लिए काफी निराशाजनक रहे और मुझे संन्यास का ऐलान करते हुए बहुत दुख हो रहा है. इस मुश्किल घड़ी में  मेडिकल स्टाफ, कोच का धन्यवाद.”

सरे के लिए खेलते थे काउंटी

सरे के लिए खेलते थे काउंटी6 / 6

कैमरन स्टील सरे के लिए काउंटी खेलते थे. उन्होंने अपने करियर में 132 प्रोफेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 117 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं 3 हजार से ज्यादा रन भी बनाए हैं. वो 3 बार सरे के लिए खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप खिताब जीत चुके हैं. साल 2022, 2023 और 2024 में उन्होंने ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन