IPL 2026 में अगर फेल हुए दिल्ली कैपिटल्स के ये 5 खिलाड़ी, तो खत्म हो जाएगा करियर
IPL 2026: आईपीएल 2026 में सभी की नजरें दिल्ली कैपिटल्स पर टिकी हुई है. पहले सीजन से ही खेल रही ये फ्रेंचाइजी अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का ही इंतजार कर रही है. आईपीएल 2026 में उनकी टीम बहुत मजबूत नजर आ रहे हैं. ऐसे में सपना इस बार पूरा हो सकता है.

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम मैच को पलटने वाले खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि इसके साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, जिनका करियर बड़े संकट में नजर आ रहा है. अगर ये 5 खिलाड़ी बुरी तरह से फेल हो गए, तो इनका आईपीएल करियर भी खत्म हो सकता है.
करुण नायर
2 / 6मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर ने पिछले सीजन पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद वो पूरे सीजन में फेल हो गए. अगर आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से रन नहीं आए, तो वो अगले सीजन में अनसोल्ड हो सकते हैं.
टी नटराजन
3 / 6तेज गेंदबाज टी नटराजन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नटराजन ने जब से सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ा है, उसके बाद से ही वो सफल नहीं रहे हैं. ऐसे में अगर इस सीजन में भी वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा.
डेविड मिलर
4 / 6दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे में अगर इस समय मिलर बल्ले के साथ फेल हो गए, तो उनका आईपीएल करियर भी खत्म हो सकता है.
पृथ्वी शॉ
5 / 6सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले सीजन अनसोल्ड गए थे. अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें दोबारा मौका दिया है. शॉ अगर इस मौके का भी फायदा नहीं उठा सके, तो दोबारा आईपीएल के ऑक्शन में अनसोल्ड जा सकते हैं.
मुकेश कुमार
6 / 6दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक सीजन में मुकेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि उसके बाद वो पिछले सीजन में प्रभाव नहीं छोड़ सके. ऐसे में आईपीएल 2026 उनके लिए भी करो या मरो वाला सीजन साबित हो सकता है.