DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी

DC vs GT: गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. इस पारी के दौरान बटलर ने 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Jos Buttler
1 / 6
Jos Buttler

DC vs GT, Jos Buttler Record: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. सीजन के 14वें मुकाबले में बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ ही बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था.  

विज्ञापन

DC के खिलाफ जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकिय पारी

DC के खिलाफ जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकिय पारी2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे जोस बटलर मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और सिर्फ 24 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 27 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

विज्ञापन

बटलर ने रच दिया इतिहास

बटलर ने रच दिया इतिहास3 / 6

दरअसल, जोस बटलर T20 क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए हैं. इस मैच से पहले उनके नाम टी20 में 595 छक्के थे और एलेक्स हेल्स की बराबरी पर थे. उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 5 छक्के लगाए और 600 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर लिया. इसी के साथ उन्होंने एलेक्स को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के लिए T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.

ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी

ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी4 / 6

बटलर T20 में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ये कारनामा कर चुके हैं.

विज्ञापन

बटलर का T20 करियर

बटलर का T20 करियर5 / 6

बटलर के T20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 496 मैच खेले हैं, जिनकी 467 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 34.98 के औसत से 13961 रन बनाए हैं.

बटलर के पास बड़ा कारनामा करने का मौका

बटलर के पास बड़ा कारनामा करने का मौका6 / 6

बटलर अब 14,000 रन के आंकड़े से सिर्फ 39 रन दूर हैं. अगर वो ये मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे ऐसा करने वाले. इस लिस्ट में पहले से क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन