DC vs CSK: अक्षर पटेल ने इस स्टार प्लेयर पर फोड़ा हार का ठीकरा, इशारों-इशारों में बताया 'विलेन'

Axar Patel Blames This Player For Defeat Against CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से करारी मात दी और मेजबान टीम को खून के आंसू रुला दिए. इस हार डीसी के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे, उन्होंने अपनी टीम की हार का कारण भी बताया.

Delhi Capitals
1 / 7
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी टीम के एक स्टार प्लेयर को इशारों इशारों में हार का जिम्मेदार ठहराया. ये वो प्लेयर हैं जो इंटरनेशल लेवल पर टीम के लिए कई बार धमाल मचा चुके हैं, लेकिन इस मैच में वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.

विज्ञापन

2 / 7

अक्षर पटेल ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से कहा, 'जाहिर है जिस तरह से पहली पारी में विकेट दिख रहा था, मुझे लगा कि हां, 155 एक अच्छा स्कोर था. लेकिन चूंकि हम 8 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, मुझे लगा कि हम तकरीबन 10-15 रन पीछे रह गए. (पिच के बारे में) मुझे लगता है कि यह थोड़ी बेहतर हो गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि फर्क उस बल्लेबाज ने पैदा किया जो क्रीज पर जम चुका था.'

विज्ञापन

3 / 7

अक्षर ने बताया, 'जब कोई बल्लेबाज अच्छी तरह से जम जाता है, तो ऐसा लगता है कि पिच में कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि इसमें कुछ तो था. नए आने वाले बल्लेबाज के लिए ये आसान नहीं था. हां, नए खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं था क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ गेंदें रुककर आ रही थीं, कभी-कभी नीचे रह रही थीं, और कभी-कभी रुकने के बाद उछल भी रही थीं.'

4 / 7

डीसी कैप्टन ने आगे कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि नए बल्लेबाजों के लिए ये बहुत मुश्किल था. लेकिन जब जमे हुए बल्लेबाज खेल रहे थे, तो यह आसान लग रहा था. आप देख सकते थे कि संजू ने किस तरह खेल को आगे बढ़ाया.'

विज्ञापन

5 / 7

अपनी टीम बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हां, जाहिर है, हमारी बैटिंग को देखते हुए, मुझे लगता है कि ये एक पॉजिटिव बात है. 5 विकेट गिरने के बाद भी, जिस तरह से हमने आखिर में पारी खत्म की, वो अच्छा था. तो हां, यह एक सकारात्मक बात है.

6 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कुलदीप यादव पर हार का ठीकरा फोड़ा, उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजी में, मुझे अपने साथी कुलदीप की कमी खली. हालांकि ये बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कही, लेकिन जाहिर है कि वो स्पिनर को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. कुलदीप ने 3 ओवर में 11.33 की इकॉनमी रेट से 34 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया.

विज्ञापन

7 / 7

अपने बाकी मैचों के बारे में में अक्षर ने कहा, 'हां, जाहिर है, अब हम कोई भी गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकते. इसलिए हमें एक क्लियर माइंडसेट के साथ मैदान में उतरना होगा कि हमें जो भी टाइम या मौके मिलें, हमें उनमें जीत हासिल करनी ही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन