IPL 2026 से पहले CSK ने किया बहुत बड़ा बदलाव, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कौन करेगा ओपनिंग

CSK Opening Pair: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पास संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तीन ओपनर हैं. सभी के मन में यह सवाल था कि कौन ओपनिंग करेगा. अब कप्तान ऋतुराज ने सटीक जवाब दे दिया है.

Ruturaj Gaikwad Sanju Samson
1 / 6

CSK Opening Pair: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था लेकिन इस साल उन्होंने धमाकेदार वापसी का प्लान बनाया है. पहले के मुकाबले CSK की टीम मजबूत नजर आ रही है. संजू सैमसन के आने के बाद चेन्नई की टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल था. संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीनों ही ओपनर हैं. अब कप्तान ऋतुराज ने फैंस का सस्पेंस खत्म करते हुए यह बताया कि कौन IPL 2026 में CSK के लिए ओपनिंग करेगा.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान2 / 6

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के रूप में CSK के पास तीन धाकड़ सलामी बल्लेबाज हैं. तीनों ही शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही था कि कौन ओपनिंग करेगा और किसे नंबर 3 पर खेलना पड़ेगा. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ऋतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ऋतुराज ने साफ कर दिया कि वो संजू के साथ ओपनिंग करेंगे.

विज्ञापन

CSK ने किया बड़ा बदलाव

CSK ने किया बड़ा बदलाव3 / 6

पिछले साल ऋतुराज गायकवाड़ ने चोटिल होने के कारण सीमित मैच खेले थे और वो नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे. लग रहा था कि आयुष म्हात्रे-संजू सैमसन IPL 2026 में ओपनिंग करेंगे और ऋतुराज नंबर 3 पर ही खेलेंगे. हालांकि, CSK ने कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव किया है.

आयुष म्हात्रे पर बड़ी जिम्मेदारी

आयुष म्हात्रे पर बड़ी जिम्मेदारी4 / 6

आयुष म्हात्रे ओपनर हैं और अंडर 19 क्रिकेट में भी वो सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. IPL 2025 में भी उन्होंने ओपनिंग करते हुए धमाल मचाया था. हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ के ऐलान के बाद अब 18 वर्षीय म्हात्रे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. उन्हें नंबर 3 पर खेलना होगा. टी20 क्रिकेट में यह काफी मुश्किल स्थान माना जाता है.

विज्ञापन

CSK का IPL 2026 में पहला मैच किससे होगा?

CSK का IPL 2026 में पहला मैच किससे होगा?5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से 30 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में मैच देखने को मिलेगा. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी-अपनी पुरानी टीम के खिलाफ होंगे. यह मैच ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है.

IPL 2026 के लिए CSK का स्क्वाड

IPL 2026 के लिए CSK का स्क्वाड6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन