स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, अंपायर को सरेआम दी थी मारने की 'धमकी'
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने बड़ा फैसला किया है और अपने स्टार खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 34 साल का स्टार खिलाड़ी नेपाल के लिए बरसों से प्रतिनिधित्व कर रहा है.

आमतौर से क्रिकेट में खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करने पर सजा दी जाती है. लेकिन नेपाल के स्टार खिलाड़ी करण केसी ने सीमा पार कर दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर अंपायर को पीटने तक का बयान दे दिया. जिसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने उनपर प्रतिबंध लगाया है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
प्रधानमंत्री कप में ले रहे हैं हिस्सा
2 / 6दरअसल नेपाल में इन दिनों प्रधानमंत्री कप खेली जा रही है, जिसमें नेपाल के नेशनल खिलाड़ी करण केसी भी हिस्सा ले रहे हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल
3 / 6नेपाल के स्टार खिलाड़ी करण केसी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था "अगर कोई खिलाड़ी गलती से अंपायर को पीटता है, तो उसे कितने मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा? बस एक सवाल है?"
CAN ने किया बैन
4 / 6इसके बाद CAN ने केसी पर 1 मैच की फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाते हुए उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया है. करण के इस बयान के बाद नेपाल में उनकी काफी आलोचना हुई थी.
कार्रवाई की हुई थी मांग
5 / 6करण के पोस्ट के बाद नेपाल क्रिकेट अंपायर और स्कोरर एसोसिएशन ने इसकी निंदा करते हुए सीएएन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी.
ऐसा रहा है करियर
6 / 6करण केसी ने नेपाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले 65 वनडे मैच में 629 रन बनाने के अलावा 91 विकेट लिए हैं, जबकि 88 टी-20 मैच में उन्होंने 488 रन बनाने के साथ-साथ 106 विकेट लिए हैं.