Clash In Italy 2026 के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान, इटली के धरती पर 2 दिग्गज इतिहास रचने को तैयार

WWE फैंस अब Clash In Italy 2026 को लेकर काफी उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप हो रहा है. SmackDown के एपिसोड में इवेंट के लिए एक बड़ा मैच बुक कर दिया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash In Italy 2026

Clash In Italy: WWE Clash In Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. पहली बार इटली में WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. इसका मतलब है कि ट्रिपल एच इसमें बड़े सरप्राइज प्लान तैयार करेंगे. खैर एक बड़े मैच का ऐलान भी हो गया है. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच मैच अब तय हो गया है. SmackDown के एपिसोड में थोड़ा मामला गड़बड़ हुआ था, लेकिन अब चीजें पूरी तरह क्लियर हो गई हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स के ऊपर गुंथर ने किया हमला

कोडी रोड्स के ऊपर गुंथर ने किया हमला2 / 6

कुछ हफ्ते पहले कोडी रोड्स के ऊपर SmackDown में अचानक गुंथर ने हमला किया था. उन्होंने कोडी की हालत खराब कर दी थी. इसके बाद उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने हाथ में उठाई. गुंथर ने ये बता दिया था कि वो टाइटल के लिए कोडी के खिलाफ आएंगे.

विज्ञापन

पॉल हेमन का बड़ा बयान

पॉल हेमन का बड़ा बयान3 / 6

पिछले हफ्ते पॉल हेमन ने गुंथर के फेवर का खुलासा किया था. हेमन ने कहा कि Clash In Italy 2026 में गुंथर और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा. WWE ने इसके बाद मैच का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया था.

निक एल्डिस का बयान

निक एल्डिस का बयान4 / 6

SmackDown में इस हफ्ते कोडी रोड्स ने गुंथर को कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए बुलाया. गुंथर ने थोड़ा नखरे दिखाए और अच्छे से पेश आने के लिए कहा. रॉयस कीज ने आकर कहा कि वो साइन करने के लिए तैयार हैं. निक एल्डिस ने भी एंट्री की. उन्होंने गुंथर और कीज के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान किया.

विज्ञापन

गुंथर की जीत

गुंथर की जीत5 / 6

गुंथर और रॉयस कीज के बीच तगड़ा मैच हुआ. इस मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. वो कीज का सपोर्ट कर रहे थे. उन्होंने कीज को चेयर दी. कीज ने चेयर से सिकोआ पर ही हमला कर दिया. हालांकि, इस दौरान उनका ध्यान भटक गया. इसका फायदा गुंथर ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया.

कोडी रोड्स ने किया अटैक

कोडी रोड्स ने किया अटैक6 / 6

गुंथर अपनी जीत का जश्न ज्यादा नहीं मना पाए. कोडी रोड्स ने आकर उनके ऊपर क्रॉस रोड्स लगाया. कोडी को इस बार दबदबा देखने को मिला. अब गुंथर और कोडी के बीच Clash In Italy 2026 में धमाकेदार मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन