'Roman Reigns धोखेबाज और मूर्ख हैं', WWE चैंपियन ने बड़ा दावा करते हुए ट्राइबल चीफ की उड़ाई खिल्ली

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत मजा आया. शुरुआत में ही सीएम पंक ने रोमन रेंस के ऊपर खूब निशाना साधा. पंक ने इस बार रेंस की जमकर बेइज्जती कर दी. साथ ही साथ कुछ गलत शब्दों का प्रयोग भी किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस का बना मजाक

WWE Raw की एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक ने की. उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया. पंक ने अपने विरोधी रोमन रेंस का खूब मजाक बनाया. पंक इस बार काफी गुस्से में लगे. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि रेंस शो में मौजूद नहीं हैं. पंक ने कंपनी के कुछ अन्य सदस्यों के ऊपर भी खूब निशाना साधा. उन्होंने द ब्लडलाइन को भी आड़े हाथ लिया. उनकी बातें सुनकर फैंस भी काफी खुश हुए. आइए आपको बताते हैं कि रेंस को लेकर पंक ने क्या बयान दिए.

विज्ञापन

सीएम पंक को मिला फैंस का साथ

सीएम पंक को मिला फैंस का साथ2 / 6

सीएम पंक के रिंग में आते ही फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. पंक ने कहा कि ह्यूस्टन रेसलिंग सिटी है. पंक ने कहा कि यहां पर उन्होंने बहुत यादगार पल बिताए हैं. पंक ने ये भी कहा कि यहां से जुड़े कुछ भूत हैं जो उन्हें आज भी परेशान करते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस पर कसा तंज

रोमन रेंस पर कसा तंज3 / 6

सीएम पंक ने रोमन रेंस को निशाने पर लिया. पंक ने उन्हें धोखेबाज और मूर्ख कहा. पंक ने इसके बाद अपनी चैंपियनशिप अनाउंस डेस्क पर रख दी. पंक ने फैंस से कहा कि वो रोमन का नाम लेते रहें. पंक ने कहा कि क्या पता वो वहां पर आ जाएं. पंक ने बताया कि वो बूढ़े हो गए हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं.

पार्ट-टाइम शेड्यूल का बना मजाक

पार्ट-टाइम शेड्यूल का बना मजाक4 / 6

सीएम पंक ने कहा कि वो टॉप पर अपने हुनर से पहुंचे हैं, लेकिन रोमन रेंस के हुनर प्लास्टिक के हैं और बाहर से लिए गए हैं. पंक ने कहा कि रेंस जिमी फैलन के शो में इस वजह से गए क्योंकि वो उबाऊ हैं. पंक ने ओटीसी को नकली कह दिया. साथ ही साथ पंक ने उनके पार्ट-टाइम शेड्यूल का भी मजाक बनाया.

विज्ञापन

द रॉक पर भी दिया बयान

द रॉक पर भी दिया बयान5 / 6

सीएम पंक ने कहा कि रोमन रेंस हमेशा देर में आते हैं क्योंकि वो खुद को द रॉक समझते हैं. पंक ने कहा कि रॉक कम से कम एक हॉलीवुड स्टार तो हैं. उन्होंने द रॉक को असली हॉलीवुड स्टार कहा. पंक ने कहा कि उन्होंने मेहनत से सबकुछ कमाया है, लेकिन रेंस को सब आसानी से मिल गया.

क्या सीएम पंक की होगी जीत?

क्या सीएम पंक की होगी जीत?6 / 6

सीएम पंक ने विंस मैकमैहन और पैट मैकफी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को हराकर उनका बुरा हाल करेंगे. पंक ने इस बार रेंस को कड़ी चेतावनी दी है. पंक की बात सुनकर फैंस ने भी उन्हें खूब चीयर किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन