CSK के नाम दर्ज हैं आईपीएल इतिहास के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसे तोड़ने का बाकी टीमें देखती हैं सपना

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा देखने को मिलता रहा है. सीएसके की टीम के नाम धोनी की कप्तानी में 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं जो कि बाकी टीमों के लिए बना पाना सपना ही नजर आ रहा है. यहां देखें सीएसके के टॉप 5 रिकॉर्ड

jacket - 2026-03-24T200335.926
1 / 6

 

IPL: आईपीएल का नाम आते ही कुछ टीमों का दबदबा साफ नजर आता है, और उनमें सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टीम ने ना सिर्फ खिताब जीते, बल्कि लगातार अपने दबदबे को साबित किया है. आईपीएल के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसी के साथ एक बार फिर से सीएसके का नाम सुर्खियों में है. पिछला सीजन टीम के लिए अच्छा नहीं रहा था लेकिन टीम वापसी करना अच्छे से जानती है. इसी के चलते CSK के नाम ऐसे 5 रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो किसी और टीम के लिए अभी तक सिर्फ सपना ही बने हुए हैं.

विज्ञापन

लगातार चार बार आईपीएल फाइनल

लगातार चार बार आईपीएल फाइनल2 / 6

2010 से 2013 के बीच CSK ने लगातार चार बार फाइनल में पहुंचकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान टीम ने अपने खेल में अद्भुत स्थिरता और दबाव में शानदार प्रदर्शन दिखाया. आज तक कोई भी टीम इस उपलब्धि को दोहरा नहीं पाई है.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलना

सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलना3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 सीजनों में 10 बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने का काम किया है. हर साल सीएसके ने अच्छा प्रदर्शन किया था. यह निरंतरता ही CSK को बाकी टीमों से अलग बनाती है, जबकि दूसरी टीमें इस आंकड़े से काफी पीछे हैं.

सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचना

सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचना4 / 6

CSK ने 16 में से 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाकर अपनी स्थिरता का लोहा मनवाया है. ये आंकड़ा बताता है कि यह टीम सिर्फ एक-दो सीजन की नहीं, बल्कि लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है, जो हर बार चुनौती पेश करती है.

विज्ञापन

लगातार आठ बार प्लेऑफ

लगातार आठ बार प्लेऑफ 5 / 6

आईपीएल के शुरुआती आठ सीजनों में CSK ने हर बार प्लेऑफ में पहुंचकर इतिहास बनाया है. 2008 से 2015 तक यह टीम लगातार शीर्ष 4 में रही, जो किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए एक सपना है. यह रिकॉर्ड आज भी अटूट बना हुआ है.

सबसे जल्दी 5 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

सबसे जल्दी 5 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड6 / 6

मुंबई इंडियंस के बराबर 5 ट्रॉफी जीतने के बावजूद CSK ने यह कारनामा कम सीजन में किया है. जहां मुंबई ने ज्यादा सीजन खेलकर यह उपलब्धि हासिल की, वहीं चेन्नई ने कम मौकों में ही 5 बार टाइटल जीत इतिहास रच दिया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन