धोनी की गैरमौजूदगी में CSK की ढाल बनेंगे संजू सैमसन? सामने आया टीम मैनेजमेंट का जवाब
CSK CEO Kasi Vishwanathan On Sanju Samson: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने संजू सैमसन का सपोर्ट करते हुए उम्मीद जताई है कि वो बल्ले से अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखेंगे और 5 बार की चैंपियन टीम को एक कामयाब सीजन दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

आईपीएल 2026 से ठीक पहले एमएस धोनी को ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वो रिहैब से गुजर रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कुछ शुरुआती मैचों में प्लेइंग 11 से बाहर रहेंगे, ऐसे में संजू सैमसन के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है.
2 / 6अपनी पिछली 3 टी20 इनिंग्स में, सैमसन ने तीन अर्धशतक बनाए हैं. ये सभी पारियां अहम थीं, क्योंकि ये भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में आई थीं. सैमसन ने भारत के लिए बैटिंग ऑर्डर में टॉप पर रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, और अब सीएसके भी अपने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज से वैसी ही उम्मीद कर रही है. जैसा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि सैमसन ही पारी की शुरुआत करेंगे.
3 / 6रेवस्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में काशी विश्वनाथन ने कहा, 'संजू ही विकेटकीपिंग करेंगे, क्योंकि धोनी (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) मैच नहीं खेलेंगे. उनकी फॉर्म बेहतरीन रही है; वो नेट्स में भी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वो इस सीजन में CSK के लिए वैसा ही असर छोड़ेंगे, जिसकी टीम को तलाश है. संजू की शानदार फॉर्म को देखते हुए, हमारा ये सीजन भी काफी अच्छा रहने वाला है.'
4 / 62020 में अपने डेब्यू के बाद से ही ऋतुराज गायकवाड़ CSK की सफलता का एक अहम हिस्सा रहे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से उन्होंने अब तक 71 IPL मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 40.35 की शानदार औसत से कुल 2,502 रन बनाए हैं.
5 / 6काशी विश्वनाथन ने कहा, 'बेशक, हमारे पास ऋतुराज जैसा खिलाड़ी है, जो टीम को एक नए मुकाम तक ले जाने की काबीलियत रखता है, और उसकी कप्तानी से टीम का मनोबल और भी बढ़ेगा.'
6 / 6CSK अपने इस सीजन के कैंपेन की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. सैमसन और गायकवाड़ की नई ओपनिंग जोड़ी येलो ऑर्मी के लिए बैटिंग की कमान संभालेगी. इस शुरुआती मुकाबले के लिए एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस उपलब्ध नहीं रहेंगे.