चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दोबारा नजर आएंगे ये 6 दिग्गज खिलाड़ी, फैंस का सपना होगा पूरा

IPL 2026: पिछले 2 सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब कमबैक करना चाहती है. जिसके लिए टीम ने 1 मार्च से ही तैयारी शुरू कर दी है. फ्रेंचाइजी सीजन शुरू करने से पहले एक बड़ा इवेंट कर रही है. जिसमें टीम के युवा खिलाड़ी 6 दिग्गजों के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले हैं.

Chennai Super Kings
1 / 7
Chennai Super Kings

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नया सीजन शुरू होने से पहले 22 मार्च को एक बड़ा इवेंट करने वाली है. जिसमें ए आर रहमान भी परफॉर्म करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी और संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मैच होगा. दिग्गज खिलाड़ियों में कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों का नाम नजर आ रहा है.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना  2 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे सबसे बड़े सुपरस्टार सुरेश रैना भी दोबारा येलो जर्सी में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रैना भी इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. फैंस धोनी और रैना की जोड़ी को दोबारा मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

विज्ञापन

मुरली विजय

मुरली विजय3 / 7

टीम इंडिया के लिए लंबे समय से खेल रहे मुरली विजय ने भी लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है. विजय भी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. हालांकि वो भी इस समय कमेंट्री पैनल में ही नजर आते हैं.

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो4 / 7

दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी दोबारा पीली जर्सी में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रावो भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ब्रावो इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए मेंटॉर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन 5 / 7

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक खेला है. हेडन को भी दोबारा बल्लेबाजी करते हुए देख फैंस बहुत ज्यादा खुश होने वाले हैं. हेडन लंबे समय से कमेंट्री कर रहे हैं. 

माइकल हसी

माइकल हसी 6 / 7

ऑस्ट्रेलियन दिग्गज माइकल हसी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबा समय खेला है. हसी अभी तक बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें दोबारा सीएसके की जर्सी में देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है.

विज्ञापन

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ7 / 7

लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी इस इवेंट में नजर आने वाले हैं. बद्रीनाथ ने टीम इंडिया के लिए भी कुछ मुकाबले खेले हैं. वो बतौर बल्लेबाज टीम के लिए खेलते हुए नजर आते थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन