IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय

आईपीएल में बल्लेबाज रनों की बौछार करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में गेंदबाजों को जमकर मार पड़ती है. आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है. आइए एक नजर उन 5 गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी हो.

Cricket News - 2026-03-23T135839.585
1 / 6

विज्ञापन

डेल स्टेन

डेल स्टेन2 / 6

लिस्ट में पहला नाम डेल स्टेन का आता है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी है. उन्होंने आईपीएल 2013 में एसआरएच के लिए 211 डॉट गेंदें फेंकी थी.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा3 / 6

आईपीएल 2022 में प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए कुल 200 डॉट गेंदें फेंकी थी. इस दौरान उन्होंने 17 मैच में 19 विकेट लिए थे. इस सीजन गुजरात टाइटंस ने पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेते हुए खिताब भी जीता था.

मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन4 / 6

मिचेल जॉनसन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए 17 मैच में 24 विकेट लिए थे. इस सीजन जॉनसन ने 196 डॉट गेंदें फेंकी थी.

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा5 / 6

आईपीएल 2011 लसिथ मलिंगा के लिए यादगार रहा था. उन्होंने इस सीजन 16 मैच में 28 विकेट झटके थे. इस दौरान उन्होंने 195 डॉट गेंदें फेंकी थी. मलिंग ने अपने आईपीएल करियर में केवल मुंबई इंडियंस के लिए खेला.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी6 / 6

मोहम्मद शमी का लिस्ट में आखिरी नाम आता है. आईपीएल 2023 शमी के लिए शानदार रहा था. उन्होंने 17 मैच में 28 विकेट गुजरात टाइटंस के लिए चटकाए थे. उन्होंने इस सीजन 193 डॉट गेंदें फेंकी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन