IPL इतिहास में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी विदेशी नाम शामिल नहीं
IPL: टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी गलती गेंदबाज तब करता है, जब वो नो बॉल डालता है. नो बॉल के बाद अगली गेंद फ्री हिट भी होती है. ऐसे में इन 2 गेंद से ही किसी भी मैच की दिशा बदल सकती है. जिसके कारण ही सभी गेंदबाज आईपीएल के दौरान ये गलती करने से बहुत ज्यादा बचते हैं.

IPL: आईपीएल में अब बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच बनती है. ऐसे में गेंदबाजों के पास करने को बहुत कुछ नहीं होता है. ऐसे में भी अगर गेंदबाज नो बॉल डाल दें, तो गेंदबाजी करने वाली टीम मुश्किल में पड़ सकती है. हालांकि उसके बाद भी कुछ ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में बहुत ज्यादा बार नो बॉल डाली है. इस लिस्ट में सबसे हैरानी करने वाली बात ये है कि कोई भी विदेशी गेंदबाज नहीं है.
जसप्रीत बुमराह
2 / 6मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर नजर आ रहे हैं. बुमराह ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 32 नो बॉल फेंकी है. बुमराह हालांकि उसके बाद भी बहुत ज्यादा महंगे नहीं साबित होते हैं.
उमेश यादव
3 / 6आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले उमेश यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने आईपीएल में कुल 24 नो बॉल फेंकी है. जिसके कारण ही वो खुद को स्थापित नहीं कर पाए थे.
इशांत शर्मा
4 / 6दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. इशांत पहले सीजन से ही इस लीग में खेल रहे हैं. शर्मा ने अब तक आईपीएल में कुल 23 बार नो बॉल फेंकी है. जिसके कारण ही टी-20 क्रिकेट में वो खुद को स्थापित नहीं कर पाए.
एस श्रीसंत
5 / 6तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का आईपीएल करियर बहुत ज्यादा छोटा रहा था, लेकिन वो भी बहुत ज्यादा नो बॉल डालते थे. श्रीसंत ने छोटे से आईपीएल करियर में 23 नो बॉल फेंकी थी.
अमित मिश्रा
6 / 6स्पिनर बहुत ही कम नो बॉल डालते हैं, लेकिन उसके बाद भी अमित मिश्रा का नाम इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. मिश्रा आईपीएल के सबसे गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने 21 नो बॉल फेकी है.