वैभव सूर्यवंशी का 15वां जन्मदिन... 'बिहार के लाल' के 5 सबसे यादगार शतक जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं. इस युवा खिलाड़ी ने पिछले एक साल में कई शतक जड़े हैं. कुछ सेंचुरी ने फैंस के दिल में अलग ही जगह बना ली है.

Vaibhav Sooryavanshi (6)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का आज यानी 27 मार्च 2026 को जन्मदिन है. भारतीय क्रिकेट का ये युवा सितारा 15 साल का हो गया है. इतनी कम उम्र में वैभव पूरी दुनिया में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक-डेढ़ साल में कई शतक जड़े हैं और टीम को जीत दिलाई है. बिहार के लाल की कुछ ऐसी पारियां हैं, जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. आइए उनके 5 सबसे यादगार शतकों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 में धुआंधार शतक

IPL 2025 में धुआंधार शतक2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचाया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. वो IPL इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए. उनकी इस पारी को शायद ही कोई फैन भूल पाएगा.

विज्ञापन

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाया था. उन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी. इसी के दम पर भारत ने मैच जीता और अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन बने.

अंडर 19 एशिया कप में 171 रन की

अंडर 19 एशिया कप में 171 रन की4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था. उन्होंने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन जड़ दिए थे. उनकी इस पारी में 14 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में शतक5 / 6

वैभव सूर्यवंशी की घरेलू क्रिकेट में सबसे यादगार पारी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में देखने को मिली. उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया था और वो मेंस लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए.

इंडिया A के लिए तूफानी शतक

इंडिया A के लिए तूफानी शतक6 / 6

नवंबर 2025 में हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 में इंडिया A के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. उन्होंने UAE के खिलाफ 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका. उन्होंने 42 गेंदों में 144 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन