IPL 2026 में बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने मचाया है तहलका, युवा गेंदबाज 1 मैच से बना स्टार
IPL 2026: भारतीय क्रिकेट में एक समय ऐसा था कि जब सिर्फ बड़े शहरों से ही क्रिकेटर आते थे. कुछ बड़े राज्यों से ही अधिकतर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते थे, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है. अब बिहार के छोटे-छोटे शहरों से भी आकर खिलाड़ी आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बिहार के खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिल रहा है. इस राज्य के युवा खिलाड़ी पहले मुकाबले से ही अपनी छाप छोड़ रहे हैं. जिसके कारण ही फिलहाल उनके बारे में बड़ी चर्चा हो रही है. आज हम आपको बिहार के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. जिन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. युवा खिलाड़ी ने तो एक मैच खेलकर ही अपनी छाप छोड़ दी है.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 615 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी तो आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला छोड़कर बाकी के सभी मैचों में सूर्यवंशी के बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली है.
ईशान किशन
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन भी आईपीएल 2026 में रनों की बारिश कर रहे हैं. मुश्किल समय में किशन अपनी टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम अब 2 मुकाबले जीत चुकी है.
मुकेश कुमार
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार को मौका मिल रहा है. जिसका फायदा उठाकर वो पावरप्ले में अपनी टीम को विकेट निकाल करके दे रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने प्लेइंग 11 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है.
साकिब हुसैन
5 / 6युवा साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया. जहां पर उन्होंने पहले मुकाबले में ही 4 विकेट लेकर अपनी टीम को मुकाबला जीता दिया. जिसके बाद में ही उनकी चर्चा हो रही है.
आकाशदीप
6 / 6तेज गेंदबाज आकाशदीप भी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन इंजरी के कारण वो नहीं खेल सके. आकाशदीप ने भी बहुत कम समय में खुद को बड़े लेवल पर साबित कर दिया है.