50 हजार लोगों के सामने WWE WrestleMania 42 में फेमस स्टार ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, John Cena के साथ मनाई खुशी

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. फेमस स्टार बियांका ब्लेयर ने आकर बड़ा ऐलान किया है. उनके घर में जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि बियांका ने क्या कहा.

WWE
1 / 6

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 का सफल समापन हो गया है. फैंस को सात बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ. जॉन सीना ने भी शो में नज़र आए. उन्होंने होस्ट की भूमिका निभाई. खैर सीना के सैगमेंट में बियांका ब्लेयर ने भी एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. ब्लेयर ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर फैंस के सामने रखी. इस पर सीना भी खुश दिखाई दिए. आइए आपको बताते हैं कि बियांका ने क्या घोषणा की.

विज्ञापन

लंबे समय बाद टीवी पर दिखाई दी बियांका ब्लेयर

लंबे समय बाद टीवी पर दिखाई दी बियांका ब्लेयर 2 / 6

बियांका ब्लेयर को पिछले साल रेसलमेनिया में इंजरी का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आईं. WWE Evolution 2025 में उन्होंने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी. इसके बाद से अब जाकर वो WWE टीवी पर दिखाई दी हैं.

विज्ञापन

किसके साथ हुआ था अंतिम मैच?

किसके साथ हुआ था अंतिम मैच?3 / 6

बियांका ब्लेयर ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच पिछले साल रेसलमेनिया में लड़ा था. वहां पर इयो स्काई, रिया रिप्ली और बियांका के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इन तीनों स्टार्स ने सबसे बेस्ट मैच दिया था. स्काई ने दोनों रेसलर्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था.

जॉन सीना का सैगमेंट

जॉन सीना का सैगमेंट4 / 6

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 के बीच में जॉन सीना का सैगमेंट हुआ. उन्होंंने एरीना में बैठे फैंस की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी. पहले दिन करीब 50 हजार लोगों ने टॉप स्टार्स का एक्शन देखा. इसके लिए सीना ने सभी का धन्यवाद किया.

विज्ञापन

बियांका ब्लेयर की एंट्री

बियांका ब्लेयर की एंट्री5 / 6

जॉन सीना के बयान के तुरंत बाद ही बियांका ब्लेयर का एंट्रेंस म्यूजिक बजा. फैंस खुशी से उछल पड़े थे. बियांका का लुक भी गजब का लग रहा था. सभी ने उनका स्वागत किया. बियांका भी उछलते-कूदते हुए रिंग में आईं और दर्शकों का आभार जताया.

बियांका ब्लेयर ने क्या कहा?

बियांका ब्लेयर ने क्या कहा?6 / 6

बियांका ब्लेयर ने कहा कि रेसलमेनिया उनके बिना अधूरा है. बियांका ने बताया कि वो वापस आ गई हैं और उनके पास बड़ी खबर है. ब्लेयर ने कहा कि वो मां बनने वाली हैं. इसके बाद जॉन सीना ने उन्हें बधाई दी और जश्न मनाया. दोनों के लिए फैंस ने तालियां बजाईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन