इस बड़ी वजह से बेन स्टोक्स हुए 2 महीने के लिए क्रिकेट से बाहर, इंग्लैंड टीम के लिए आई बुरी खबर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान बेन स्टोक्स 2 महीने के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर हो गए हैं. उनके फैंस के लिए ये बुरी खबर है.

Cricket News - 2026-03-29T155207.517
1 / 6

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 2 महीने के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर हो गए हैं. स्टोक्स इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अहम खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनका 2 महीने मैदान से बाहर रहना टीम के लिए बड़ा झटका है.  

विज्ञापन

स्टोक्स हुए आउट ऑफ एक्शन

स्टोक्स हुए आउट ऑफ एक्शन2 / 6

स्टोक्स को हाल ही में नेट्स सेशन के दौरान चोट लगी थी. एक खिलाड़ी ने स्टोक्स को नेट्स में उनके चेहरे पर गेंद मार दी थी. जांच में पता चला कि उनकी हड्डी टूट गई है. इस वजह से वह अगले 2 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे.

विज्ञापन

फरवरी में हुई थी सर्जरी

फरवरी में हुई थी सर्जरी3 / 6

फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी. इस वजह से वह डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे. डरहम के कोच ने अपनी बातचीत में बताया कि ये चोट और भी खतरनाक हो सकती थी. अगर गेंद उनकी आंख में लगती तो नतीजा कुछ और ही होता.

एशेज में आखिरी मुकाबला

एशेज में आखिरी मुकाबला4 / 6

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. हालांकि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था. माना जा रहा है कि अब स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जून में उतरेंगे.

विज्ञापन

साल 2011 में डेब्यू

साल 2011 में डेब्यू5 / 6

34 साल के स्टोक्स इंग्लैंड के लिए अब तक तीनों ही फॉर्मेट में कमाल कर चुके हैं. हालांकि इन दिनों वह टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा तरजीह देते हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था.

शानदार करियर

शानदार करियर6 / 6

स्टोक्स ने 120 टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए 7216 रन बनाने के अलावा 245 विकेट चटकाए हैं, जबकि 114 वनडे मैचों में वह 41. 22 की औसत के साथ 3463 रन बनाने के साथ-साथ 74 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, 43 टी-20 मैच में उन्होंने 585 रन बनाने के अलावा 26 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन