रोहित-विराट के साथ 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे मोहम्मद शमी? IPL 2026 के बाद बड़ा फैसला ले सकती है सिलेक्शन कमेटी

Mohammad Shami: मोहम्मद शमी एक साल से ज्यादा समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. IPL के बाद सिलेक्शन कमेटी उन्हें एक और मौका दे सकती है. लगातार शमी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

Mohammed Shami (2)
1 / 6

Mohammad Shami: IPL 2026 में मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने LSG के लिए 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं और फैंस उन्हें टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं. उन्हें भारत की जर्सी में खेले हुए एक साल से ज्यादा हो गया है. लग रहा है कि IPL 2026 के बाद BCCI शमी को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है और वो वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए आखिरी बार कब खेले थे शमी?

भारत के लिए आखिरी बार कब खेले थे शमी?2 / 6

मोहम्मद शमी आखिरी बार मार्च 2025 में भारत की जर्सी में खेलते हुए नजर आए थे. वो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे. इसके बाद शमी टीम इंडिया के लिए दोबारा खेलते हुए नजर नहीं आए.

विज्ञापन

चोट के कारण हो गए थे बाहर

चोट के कारण हो गए थे बाहर3 / 6

मोहम्मद शमी को अकिलीस टेंडन में चोट आई थी और इसी वजह से वो बाहर हो गए. शमी काफी महीनों तक बाहर रहे और उन्होंने रिकवरी की. हालांकि, चयनकर्ताओं ने उनके सिलेक्शन पर विचार नहीं किया.

घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका

घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका4 / 6

टीम इंडिया में वापसी नहीं होने के बावजूद मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते हुए नजर आए हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 36 विकेट झटके. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 और विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट अपने नाम किए. हर टूर्नामेंट में शमी का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

IPL में आते ही मचाया कोहराम

IPL में आते ही मचाया कोहराम5 / 6

IPL 2026 में मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहले ही मैच में मात्र 28 रन देकर 1 विकेट झटका था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को सस्ते में पवेलियन भेजा और 4 ओवर में मात्र 9 रन दिए.

टीम इंडिया में मिल सकता है मौका

टीम इंडिया में मिल सकता है मौका6 / 6

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर होगा. मोहम्मद शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 यादगार रहा था और वो लगातार हर टूर्नामेंट में विकेट ले रहे हैं. ऐसे में सिलेक्शन कमेटी उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में जगह दे सकती है. अगर उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया, तो वो रोहित-विराट के साथ एक और वर्ल्ड कप खेल पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन