IND vs ENG: इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI ने दिया बड़ा बयान, गंभीर-अय्यर के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया था. लेकिन अब तक उन्होंने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है. अब इस पर बीसीसीआई का बयान सामने आया है.

Cricket News - 2026-07-03T213621.061
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया. हालांकि टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए थे. लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड 1 गेंद भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद फैंस लगातार गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को ट्रोल कर रहे थे. अब बीसीसीआई ने वैभव के डेब्यू पर बयान दिया है और गंभीर-अय्यर के फैसले पर चुप्पी भी तोड़ी है. AI Created Image

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया

बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया2 / 6

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने गंभीर और अय्यर के फैसले का समर्थन भी किया है. उन्होंने कहा "हमारा भी यही मानना ​​है कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल के दौरान इसे साबित भी किया." Image Source: X

विज्ञापन

वैभव को लेकर बीसीसीआई ने क्या कहा?

वैभव को लेकर बीसीसीआई ने क्या कहा?3 / 6

उन्होंने आगे कहा "मैंने टीम प्रबंधन और कोचों के खिलाफ कई टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अंतिम निर्णय कोच और कप्तान ही लेंगे. वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जब भी सही अवसर आएगा, वे निश्चित रूप से उन्हें मौका देंगे." Image Source: X

गंभीर-अय्यर का किया समर्थन

गंभीर-अय्यर का किया समर्थन4 / 6

गंभीर और अय्यर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा "इसलिए, ऐसे फैसले टीम प्रबंधन के विवेक पर छोड़ दिए जाने चाहिए. मुझे नहीं पता कि इस बारे में इस तरह की अनावश्यक टिप्पणियां क्यों की जा रही हैं." Image Source: X

विज्ञापन

वैभव ने लगाया रनों का अंबार

वैभव ने लगाया रनों का अंबार5 / 6

वैभव ने आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की शानदार औसत के साथ 776 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे. Image Source: X

सिलेक्टर्स हुए मजबूर

सिलेक्टर्स हुए मजबूर6 / 6

इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था. आयरलैंड के खिलाफ मिली 2-0 से हार के बाद ऐसा लग रहा था कि मैनेजमेंट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग 11 में मौका देगा. लेकिन गंभीर और अय्यर ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की अजमाई हुई जोड़ी पर भरोसा जताया और वैभव को नजरअंदाज कर दिया. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन