IPL 2026 के फाइनल को लेकर हुआ बड़ा 'ऐलान', BCCI ने प्लेऑफ पर दिया अहम अपडेट

IPL Playoff Venue Update: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ और फाइनल की तारीख एवं जगह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अब BCCI ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया. जल्द ही आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान देखने को मिल सकता है.

bcci shreyas iyer rajat patidar
1 / 6

IPL Playoff Venue Update: IPL 2026 में सभी टीमों के लगभग 9-10 मैच हो चुके हैं. अब लीग स्टेज के मैच अंतिम चरण में हैं और अब तक प्लेऑफ को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. अमूमन IPL के पूरे शेड्यूल के साथ ही प्लेऑफ और फाइनल की तारीख और जगह का खुलासा हो जाता है. हालांकि, इस बार BCCI ने सिर्फ लीग स्टेज का शेड्यूल जारी किया था. फैंस की नजर प्लेऑफ और फाइनल पर टिकी हुई है. अब इसके शेड्यूल को लेकर बड़ा ऐलान देखने को मिल गया है.

विज्ञापन

IPL 2026 के प्लेऑफ को लेकर नया अपडेट

IPL 2026 के प्लेऑफ को लेकर नया अपडेट2 / 6

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि IPL 2026 के फाइनल या प्लेऑफ को लेकर चीजें तय नहीं हैं. अगले दो दिनों में BCCI द्वारा इस मामले पर फैसला लिया जाएगा. पिछले साल PBKS और RCB के बीच फाइनल हुआ था. ऐसे में इन दोनों के होम ग्राउंड को प्लेऑफ के लिए चुना जा सकता है.

विज्ञापन

कब खत्म होंगे लीग स्टेज के मैच?

कब खत्म होंगे लीग स्टेज के मैच?3 / 6

IPL 2026 के लीग स्टेज की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और इसका अंत 24 मई को होगा. इस साल लीग स्टेज में कुल 70 मैचों का आयोजन होना है, जिसमें से अब तक 44 मुकाबले देखने को मिल चुके हैं.

किन-किन जगहों पर हो सकता है प्लेऑफ?

किन-किन जगहों पर हो सकता है प्लेऑफ?4 / 6

PBKS का होम ग्राउंड मुल्लनपुर है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड बेंगलुरु में है. दोनों टीमों के बीच पिछले साल फाइनल हुआ था. ऐसे में BCCI इन दोनों टीमों के होम ग्राउंड को प्लेऑफ के लिए चुन सकती है. इसके अलावा अहमदाबाद में भी मैचों का आयोजन हो सकता है, क्योंकि वहां भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.

विज्ञापन

कब होगा IPL 2026 का फाइनल?

कब होगा IPL 2026 का फाइनल?5 / 6

IPL 2026 के फाइनल को लेकर BCCI ने अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का फाइनल खेला जाएगा.

अभी पॉइंट्स टेबल में कौन सबसे ऊपर?

अभी पॉइंट्स टेबल में कौन सबसे ऊपर?6 / 6

IPL 2026 में अभी पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ऊपर हैं. दोनों टीमों ने पिछले साल फाइनल खेला था और इस साल भी वो पॉइंट्स टेबल पर राज कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन