BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल से लेकर आयुष म्हात्रे तक, इन खिलाड़ियों को मिला बड़ा अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से नमन अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया. शुभमन गिल से लेकर हर्षित राणा, इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने बड़े अवॉर्ड से नवाजा है. खिलाड़ियो के अलावा पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को भी बड़ा सम्मान मिला है. आइए एक नजर अवॉर्ड लिस्ट पर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-15T100951.327
1 / 10

विज्ञापन

भारतीय टीम को किया गया सम्मानित

भारतीय टीम को किया गया सम्मानित2 / 10

वुमेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025, मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 और मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

शुभमन गिल और हर्षित को मिला अवॉर्ड

शुभमन गिल और हर्षित को मिला अवॉर्ड3 / 10

शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस) के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला. इसके अलावा, हर्षित राणा को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेंस) और एन श्री चरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (वूमेन्स) अवॉर्ड मिला.

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 4 / 10

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे भी छाए

आयुष म्हात्रे भी छाए5 / 10

अंडर-19 वनडे विश्व कप में आयुष म्हात्रे ने अपनी कप्तानी से खासा प्रभावित किया. उनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता. इसलिए उन्हें लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा 6 / 10

शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन में सीनियर महिला घरेलू वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से नवाजा गया.

विज्ञापन

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे7 / 10

विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को 2024-25 सीजन की रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट ऑलराउंडर (लाला अमरनाथ अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया.

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड8 / 10

हर्षित राणा और एम श्री चरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

युवा घरेलू खिलाड़ियों को सम्मान

युवा घरेलू खिलाड़ियों को सम्मान9 / 10

इसके अलावा बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) - इरा जाधव (मुंबई) बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) में सबसे ज्यादा विकेट - यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) में सबसे ज्यादा विकेट - किशन सरकार (त्रिपुरा) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) में सबसे ज्यादा रन - शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) में सबसे ज्यादा रन - प्रीतम राज (बिहार).

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट10 / 10

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट - राहुल द्रविड़ कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट - रोजर बिन्नी महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट - मिताली राज को अवॉर्ड मिला हैच.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन