BCCI Naman Awards 2026 के विजेताओं का ऐलान, इन 3 दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में होने वाले 'नमन अवॉर्ड्स 2026' में भारतीय क्रिकेट की एचीवमेंट्स का जश्न मनाएगा. ये सालाना समारोह इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और एज-ग्रुप क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पहचान देता है, साथ ही उन लोगों को भी सम्मानित करता है जिन्होंने भारत में इस खेल को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है.

इस साल के समारोह में पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया जाएगा. ये भारतीय क्रिकेट में बेहतरीन सेवा के लिए बीसीसीआई की तरफ दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. वहीं दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज को भारत में महिला क्रिकेट के विकास में उनके बेहतरीन योगदान के लिए 'बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर वुमेन' से सम्मानित किया जाएगा.
रोजर बिन्नी की अचीवमेंट्स
2 / 6रोजर बिन्नी 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की चैंपियन टीम का हिस्सा थे, उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. रिटायर होने के बाद भी उन्होंने कोच, सिलेक्टर और बाद में 2022 से 2025 तक BCCI के 36वें अध्यक्ष के तौर पर इस खेल की सेवा जारी रखी.
राहुल द्रविड़ की अचीवमेंट्स
3 / 6राहुल द्रविड़, जिन्हें भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, उन्होंने 24,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए और कई यादगार जीतों में अहम भूमिका निभाई. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ के तौर पर और बाद में भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच के तौर पर अहम योगदान दिया, और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत दिलाई.
मिताली राज की अचीवमेंट्स
4 / 6मिताली राज, जो महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं, महिला वनडे में 7805 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं. उनकी कप्तानी में भारत 2 बार ICC महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा और देश में महिला क्रिकेट की पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ावा मिला.
गिल और मंधाना भी लिस्ट में
5 / 6इस अवॉर्ड सेरेमनी में 2024-25 सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा. शुभमन गिल को 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन)' के लिए 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड' मिलेगा, जबकि स्मृति मंधाना 5वीं बार 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)' का अवॉर्ड जीतेंगी.
ICC Trophy जीतने वालों को सम्मान
6 / 6इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण उन पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं. ये भारतीय क्रिकेट के लिए ग्लोबल सक्सेस के एक ऐतिहासिक दौर का प्रतीक है. हर क्रिकेट फैंस को इस अवॉर्ड सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार है.