IPL 2026 के लिए BCCI ने लागू किए कई सख्त नियम, मैच डे प्रैक्टिस समेत इन चीजों पर लगाई पाबंदियां

IPL 2026 के आगाज से पहले BCCI ने एक बड़ा फरमान जारी कर कुछ नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं. बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और मैड डे प्रैक्टिस, परिवार विजिट और ब्रॉडकास्ट से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

IPL 2026
1 / 8
IPL 2026

BCCI New Guidelines for IPL 2026: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच शुरू होने वाला है और इस बार आईपीएल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए कुछ नए सख्त नियम लागू कर दिए हैं, जो टीम ट्रेनिंग, मैच डे प्रैक्टिस, खिलाड़ियों के परिवार और ब्रॉडकास्ट से जुड़े हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये निर्देश सभी टीम मैनेजरों को भेजे दिए गए हैं.

विज्ञापन

मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक

मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक2 / 8

BCCI की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, आईपीएल 2026 में मैच वाले दिन टीमों को प्रैक्टिस करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसका मकसद पिच की हालत बनाए रखना और शेड्यूल में गड़बड़ी रोकना है. टीमों को मैच से पहले दिए गए ट्रेनिंग समय में ही तैयारी पूरी करनी होगी.

विज्ञापन

वानखेड़े में प्रैक्टिस को लेकर खास इंतजाम

वानखेड़े में प्रैक्टिस को लेकर खास इंतजाम3 / 8

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियन में प्रैक्टिस एरिया को बांटा गया है. हर टीम को दो नेट्स और मुख्य मैदान के साइड विकेट पर रेंज हिटिंग के लिए जगह मिलेगी. अगर दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करें, तो हर टीम को दो-दो विकेट मिलेंगे, लेकिन दूसरी टीम के हिस्से का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जा सकेगा.

नेट्स और विकेट्स के लिए सख्त नियम

नेट्स और विकेट्स के लिए सख्त नियम4 / 8

बीसीसीआई ने ओपन नेट्स पर भी रोक लगा दी है. अगर कोई टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो दूसरी टीम उसके छोड़े हुए विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती. मैच वाले दिन मुख्य मैदान पर फिटनेस ड्रिल भी नहीं हो सकेगी. ये नियम पिछले कुछ सीजन से लागू हैं.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को टीम बस से करना होगा ट्रैवल

खिलाड़ियों को टीम बस से करना होगा ट्रैवल5 / 8

आईपीएल के दौरान सभी खिलाड़ियों को ग्राउंड तक आने-जाने के लिए केवल टीम बस का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है. घरेलू मैच में निजी गाड़ी से आने की सुविधा अब बंद कर दी गई है. इसके अलावा मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है.

परिवार के लिए नए नियम

परिवार के लिए नए नियम6 / 8

इंटरनेशनल टूर की तरह अब IPL में भी खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों को ड्रेसिंग रूम या ट्रेनिंग एरिया में आने की अनुमति नहीं होगी. उन्हें हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही मैच देखना होगा. प्रैक्टिस के दिनों में (प्री-टूर्नामेंट और टूर्नामेंट के दौरान) सिर्फ एक्रेडिटेड स्टाफ को ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले में आने की इजाजत होगी.

विज्ञापन

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन के लिए नियम

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन के लिए नियम7 / 8

बोर्ड ने टीवी प्रसारण को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ नियम बनाए हैं. खिलाड़ियों को अब LED एड बोर्ड्स पर गेंद नहीं मारना है और न ही उनके सामने बैठना है. ऑरेंज और पर्पल कैप सही तरीके से पहननी होगी. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कपड़े भी चेक होंगे और नियम न मानने पर जुर्माना लग सकता है.

जर्सी नंबर बदलने का नियम

जर्सी नंबर बदलने का नियम8 / 8

वहीं, अगर किसी खिलाड़ी का जर्सी नंबर बदलना हो, तो बीसीसीआई को कम से कम 24 घंटे पहले इसकी जानकारी देनी जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन