IPL 2026 को लेकर BCCI ने किया बड़ा बदलाव, गेंदबाजों की होने वाली है चांदी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर अब बीसीसीआई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. टूर्नामेंट को शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिनों का ही समय बचा है. इस बीच नए सीजन को लेकर बीसीसीआई कुछ बड़े बदलाव कर रही है. जिससे गेंद और बल्ले के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिले.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से 3 दिन पहले बीसीसीआई ने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. बल्लेबाजों का खेल कहे जाने वाले आईपीएल को अब बीसीसीआई बैलेंस करना चाहती है. जिसके कारण ही बोर्ड एक ऐसे नियम को लागू करना चाहता है, जिससे गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सके. इस नए नियम से अंत के ओवरों में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

गेंदबाजी के नियम में हुआ बदलाव

गेंदबाजी के नियम में हुआ बदलाव2 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान दूसरी गेंदबाजी कर रही टीम 10वां ओवर खत्म होने के बाद दूसरी गेंद के साथ डिमांड अंपायर के सामने रख सकती है. इस नियम को पिछले साल भी लाया गया था.

विज्ञापन

नियम में हुआ बड़ा बदलाव

नियम में हुआ बड़ा बदलाव 3 / 6

2025 के दौरान बीसीसीआई ने शर्त रखी थी कि ओस होने के बाद ही अंपायर गेंद को बदलने का फैसला लेगा. हालांकि इस बार बोर्ड ने ये शर्त हटा दी है. अब ओस पड़े या नहीं पड़े फिर भी कप्तान गेंद को बदल सकता है.

अंपायर लेगा बड़ा फैसला

अंपायर लेगा बड़ा फैसला4 / 6

हालांकि इस नियम के अनुसार कप्तान नई गेंद नहीं ले सकता है. अंपायर उन्हें 10 ओवर पुरानी गेंद ही देने वाला है. हालांकि बस फायदा ये होगा कि गेंद गिली नहीं होगी, जिससे गेंदबाजों को ग्रिप करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 5 / 6

गिली गेंद से गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. ऐसे में गेंदबाज के पास कंट्रोल नहीं होता है. जिसके कारण ही बल्लेबाजों के पास तेजी से रन बनाना का अच्छा मौका होता है. गिली गेंद के साथ गेंदबाज ज्यादा गलतियां करता है. 

विमेंस प्रीमियर लीग में भी लागू हुआ था ये नियम

विमेंस प्रीमियर लीग में भी लागू हुआ था ये नियम6 / 6

बीसीसीआई ने इस नियम को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में भी लागू किया था. जहां पर मिली सफलता के बाद ही इसे आईपीएल 2026 में लागू किया जा रहा है. अब देखना है कि इस नियम का गेंदबाज कितना फायदा उठा पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन