BCCI ने इन 5 खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर की नाइंसाफी! अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं दिया मौका

BCCI: आईपीएल 2026 के दौरान ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. जहां पर कुछ आईपीएल 2026 के सितारों को मौका नहीं मिला था. हालांकि उसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

BCCI: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद सभी फैंस का मानना था कि भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है. अब बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, तो उसमें बड़े बदलाव हुए हैं. हालांकि उसके बाद भी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले इन 5 खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है. बोर्ड ने इन 5 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी की है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 2 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. जिसके बाद भी उन्हें अभी तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. वहीं तिलक वर्मा को खराब प्रदर्शन के बाद भी बैक किया जा रहा है. (Pic Credit- Rajat Patidar Instagram) 

विज्ञापन

रसिख सलाम डार

रसिख सलाम डार 3 / 6

युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने आरसीबी के लिए बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद भी चयनकर्ता बार-बार उन्हें इंग्रोर कर रहे हैं. वहीं अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और मयंक यादव को उनसे खराब प्रदर्शन के बाद भी मौका दिया जा रहा है.  (Pic Credit- RCB Instagram) 

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 4 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी कमाल का प्रदर्शन आईपीएल के दौरान किया था. जिसके बाद भी उन्हें सिर्फ उम्र के कारण टीम इंडिया में मौका नहीं दिया जा रहा है. भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- RCB Instagram) 

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाया था. जिसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला. वहीं हर्ष दुबे को स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर मौका दिया गया है. (Pic Credit- RCB Instagram) 

कार्तिक त्यागी

कार्तिक त्यागी 6 / 6

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली. वहीं त्यागी के कम विकेट लेने वाले अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और मयंक यादव को टीम इंडिया में मौका मिला.  (Pic Credit- KKR Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन