जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
भारत और जिम्ब्बावे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. फिर टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

भारत और जिम्ब्बावे के बीच होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है, जबकि संजू सैमसन का पत्ता साफ हो गया है. वैभव को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए मौका दिया गया है. PHOTO Source: X
3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज कब?
2 / 6जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी-20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा मैच 25 जुलाई को खेला जाना है. इसके अलावा 26 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. PHOTO Source: X
संजू सैमसन हुए बाहर
3 / 6बीसीसीआई ने कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर को दिया है. इसके अलावा संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना गया है. वहीं, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताया गया है. इसके अलावा रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी हुई है. PHOTO Source: X
कई युवा खिलाड़ियों को मौका
4 / 6जिम्बाब्वे के खिलाफ कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. इनमें यश ठाकुर, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे सितारे शामिल हैं. इन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने भरोसा जताया है.
इंग्लैंड सीरीज में पीछे है भारतीय टीम
5 / 6भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी. तीसरा मैच 7 जुलाई को खेला जाना है. PHOTO Source: X
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड
6 / 6जिम्बाब्वे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर). PHOTO Source: X