MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर, लिस्ट में 4 भारतीय
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. लाल मिट्टी वाली पिच पर खूब रन बनते हैं. आइए जानते हैं आईपीएल में अब तक किस बल्लेबाज ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. उनके अलावा रजत पाटीदार और फिल्प साल्ट ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों का अंबार हमेशा से ही देखने को मिलता है. आइए जानते हैं आईपीएल में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.
रोहित शर्मा
2 / 6आईपीएल इतिहास में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 19 बार 50+ स्कोर बनाया है. वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
सूर्यकुमार यादव
3 / 6दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का आता है. मुंबई के इस बल्लेबाज ने 13 बार 50+ स्कोर बनाया है. वह वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.
विराट कोहली
4 / 6तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. विराट को भी वानखेड़े का मैदान बहुत पसंद हैं. इस मैदान पर कोहली ने कई यादगार पारियां खेली हैं. उन्होंने वानखेड़े में 7 बार 50+ स्कोर बनाया है.
कीरोन पोलार्ड
5 / 6चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का नाम है. पोलार्ड ने मुंबई के लिए बरसों तक प्रदर्शन किया है. फिलहाल वह मुंबई के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं. उन्होंने इस मैदान पर 7 बार 50+ स्कोर बनाया है.
केएल राहुल
6 / 6केएल राहुल ने भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया है. राहुल ने आईपीएल में आरसीबी, पंजाब किंग्स, एलएसजी और अब दिल्ली के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस मैदान पर 7 बार 50+ स्कोर बनाया है.