IPL: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, 14 साल से क्रिस गेल की बादशाहत बरकरार

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. अब तक आईपीएल के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. दुनिया के स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हैं. ऐसे में इस लीग में चौके और छक्कों की बरसात होती है. आइए जानते हैं आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में.

Cricket News - 2026-03-17T145221.569
1 / 6

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल2 / 6

आईपीएल 2012 में क्रिस गेल ने काफी रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन आरसीबी की ओर से हिस्सा लिया था और पूरे सीजन में 59 छक्के अपने नाम किए थे. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. गेल का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. कोई भी बल्लेबाज ने एक सीजन में आज तक 59 या उससे अधिक छक्के नहीं लगाए हैं. 14 साल से ये रिकॉर्ड कायम है.

विज्ञापन

आंद्रे रसल

आंद्रे रसल3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम आंद्रे रसल का आता है. उन्होंने आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे. रसल ने इस सीजन कुल 52 छक्के अपने नाम किए थे. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अभी भी विराजमान हैं.

क्रिस गेल

क्रिस गेल4 / 6

आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने आरसीबी की ओर से हिस्सा लेते हुए छक्कों की बरसात की थी. उन्होंने इस सीजन 51 छक्के जड़कर तहलका मचाया था.

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर5 / 6

आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस सीजन 45 छक्के जड़े थे.

क्रिस गेल

क्रिस गेल6 / 6

आईपीएल 2011 में क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए कुल 44 छक्के जड़े थे. वह टॉप-5 की लिस्ट में तीन बार आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन