वनडे विश्व कप 2027 क्वालिफिकेशन की बदली तस्वीर, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को सीरीज हराकर किया बड़ा खेला
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इसी के साथ वनडे विश्व कप 2027 क्वालिफिकेशन में बड़ा खेला हो गया. बांग्लादेश ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2027 खेला जाएगा. आईसीसी आगामी विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है. हालांकि इस दौरान बांग्लादेश ने बड़ा खेला कर दिया है. टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज अपने नाम की है.
टॉप-8 टीमें मारेंगी बाजी
2 / 6वनडे विश्व कप 2027 में आईसीसी वनडे रैंकिंग के मुताबिक टॉप 8 टीमों को जगह मिलेगी. इसके अलावा दो मेजबान देश पहले ही क्वालीफाई हो चुके हैं. साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में आगामी विश्व कप खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही क्वालीफाई हो चुके हैं.
बांग्लादेश ने उम्मीदों को जिंदा रखा
3 / 6वहीं, नामीबिया आईसीसी की एसोसिएट मेंबर है. इसलिए उसे क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर ही आना होगा. लेकिन अब बांग्लादेश ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड को 2-1 से वनडे सीरीज हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.
फिलहाल 9वें स्थान पर बांग्लादेश
4 / 6आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिलहाल 9वें स्थान पर आ गई है. वनडे विश्व कप का टिकट लेने के लिए फिलहाल बांग्लादेश को एक पायदान की छलांग और मारनी होगी और उसे टॉप-8 में बने रहना होगा.
ऐसा है टॉप-5 का हाल
5 / 6फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर है. पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका टिकी हुई है.
कुल 14 टीमें लेंगी भाग
6 / 6वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें भाग लेंगी. इन टीमों को 7-7 ग्रुप में बांटा जाएगा. टॉप-8 टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के जरिए भाग लेंगी, जबकि 2 टीमें मेजबान के तौर पर शामिल होंगी. वहीं, 4 टीमें क्वालीफायर खेलकर आएंगी.