PSL 2026: दो साल बाद बाबर आजम ने जड़ा धांसू शतक, 192 के स्ट्राइक रेट से उड़ाया गर्दा

Babar Azam: बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी शतकीय पारी से महफिल लूटी. उन्हेंने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. अंत तक नाबाद रहते हुए बाबर ने शानदार शतक जड़ा.

Babar Azam
1 / 6
Babar Azam

Babar Azam: 19 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पेशावर जालमी के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 2 साल बाद टी-20 में शतक जड़ा. उनकी शतकीय पारी से पेशावर ने इस मैच में बड़ा स्कोर बनाया. क्रिकेट के गलियारों में बाबर की पारी चर्चा में आ चुकी है.

विज्ञापन

बाबर आजम की धांसू पारी

बाबर आजम की धांसू पारी2 / 6

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे बाबर आजम ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और चारों दिशा में खुलकर शॉट खेला. बाबर ने टी-20 में दो साल बाद शतक बनाया और अपनी पारी को यादगार भी बनाया.

विज्ञापन

ठोका दमदार शतक

ठोका दमदार शतक3 / 6

बाबर ने इस मैच में 52 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 6 चौके के अलावा 4 छक्के भी जड़े. खास बात ये रही कि बाबर नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 192.31 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

नाबाद रहे बाबर आजम

नाबाद रहे बाबर आजम4 / 6

क्वेटा ग्लेडिएटर्स का कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सका. पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम का बल्ला बढ़चढ़ कर बोल रहा है. उन्होंने इससे पहले भी कराची किंग्स के खिलाफ नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हैदराबाद किंग्स मेन के खिलाफ उन्होंने 43 रन बनाए थे.

विज्ञापन

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज5 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 7 पारियों में 100.25 की औसत के साथ 401 रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने बनाए हैं. उनके बल्ले से अब तक 7 पारियों में 413 रन निकले हैं.

पेशावर जालमी ने इस मैच में बनाया विशाल स्कोर

पेशावर जालमी ने इस मैच में बनाया विशाल स्कोर6 / 6

बाबर आजम की शतकीय पारी के दम पर पेशावर जालमी ने इस मैच में विशाल स्कोर बनाया. टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए हैं. बाबर के अलावा कुसल मेंडिस ने 83 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन