बाबर आजम ने की विराट कोहली की बराबरी, बने ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने एक कमाल की पारी खेलते हुए विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं.

jacket (35)
1 / 6

Babar Azam creates history: पाकिस्तान से स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया है जो कि उनसे पहले कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं कर पाया है. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली की एलीट लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है. पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए उन्होंने ये कमाल किया.

विज्ञापन

जड़ा शानदार अर्धशतक

जड़ा शानदार अर्धशतक2 / 6

पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर पेशावर की टीम ने इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ उन्होंने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

मैच में जड़ा 100वां अर्धशतक

मैच में जड़ा 100वां अर्धशतक3 / 6

बाबर आजम के लिए ये उनके करियर का 100वां अर्धशतक था. बाबर टी20 क्रिकेट में ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने हैं. उन्होंने डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और जोस बटलर की एलीट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. 

पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर

पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर4 / 6

टी20 क्रिकेट में 100 हाफ सेंचरी लगाने वाले बाबर आजम पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. इसी के साथ उनके नाम एक और खास रिकॉर्ड भी है. वो टी20 इंटरनेशनल में लगातार 9 अर्धशतक जड़ने का कमाल भी कर चुके हैं. 

विज्ञापन

धीमा स्ट्राइक रेट चर्चा का कारण

धीमा स्ट्राइक रेट चर्चा का कारण5 / 6

बाबर आजम के बल्ले से रन आने की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी उनका धीमा स्ट्राइक रेट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना रहता है. उन्होंने पीएसएल में अब तक खेले 6 मैचों में 301 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.60 का रहा है.

अर्धशतक जड़ टीम को जिताया

अर्धशतक जड़ टीम को जिताया6 / 6

पेशावर जाल्मी की टीम इस सीजन उनकी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज नजर आ रही है. टीम ने अब तक एक भी मैच में हार नहीं देखी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन