IPL 2026: आयुष म्हात्रे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, पंजाब के गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे

सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने चौके और छक्के में डील की.

Cricket News - 2026-04-03T210952.844
1 / 6

आईपीएल 2026 में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सीएसके को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. लेकिन आयुष म्हात्रे ने सीएसके के लिए धांसू अर्धशतकीय पारी खेली.  

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे की शानदार पारी

आयुष म्हात्रे की शानदार पारी2 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सीएसके को खराब शुरुआत मिलने के बाद अहम किरदार प्ले किया. उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की धांसू पारी खेली.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे ने की चौके छक्के में डील

आयुष म्हात्रे ने की चौके छक्के में डील3 / 6

अपनी पारी के दौरान म्हात्रे ने खुलकर बल्लेबाजी की और चारों दिशा में शॉट खेला. म्हात्रे ने 6 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 169.77 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विजयकुमार विशक ने बनाया शिकार

विजयकुमार विशक ने बनाया शिकार4 / 6

म्हात्रे अपना शतक पूरा नहीं कर सके. हालांकि पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने उन्हें युजवेंद्र चहल के हाथों कैच करवाया. इससे पहले मैच में आयुष म्हात्रे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए थे. वह डक पर आउट हुए थे.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में हुए थे साइन

आईपीएल 2025 में हुए थे साइन5 / 6

आईपीएल 2025 में सीएसके ने म्हात्रे को साइन किया था. पिछले सीजन उन्होंने 7 मैच में 34.28 की औसत और 188.97 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.

शानदार करियर

शानदार करियर6 / 6

आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक खेले गए 9 मैचों में म्हात्रे ने 34.77 की औसत के साथ 313 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 313 रन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन