DC vs CSK: 2 रन बनाकर फैंस के निशाने पर आए अक्षर पटेल, सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग

Axar Patel Brutally Trolled By Fans: फिरोजशाह कोटला मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का बल्ले से फ्लॉप जारी रहा, क्योंकि वो सस्ते में आउट हो गए. वो ऐसे वक्त में बल्लेबाजी करने आए जब उनकी टीम मुश्किल हालात में थी, लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.

Axar Patel Out
1 / 6
Axar Patel Out

अक्षर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जब मेजबान टीम 8 ओवर्स में 52/3 के स्कोर पर थी. खराब शुरुआत के बाद टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान पर थी. हालांकि, ये ऑलराउंडर कोई खास कमाल नहीं दिखा सके. क्रीज पर अपने छोटे से समय के दौरान उन्होंने 6 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए. जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है.

विज्ञापन

2 / 6

अक्षर 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के खिलाफ बैक-फुट ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े अकील हुसैन के हाथों में चली गई. अक्षर ने 7 पारियों में 89.18 के स्ट्राइक रेट से अब तक सिर्फ 33 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

3 / 6

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'एक और मैच, और अक्षर पटेल बल्ले से फिर नाकाम रहे. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने एक भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. मैंने हमेशा कहा है कि अक्षर में कभी कप्तान बनने की काबीलियत नहीं थी, और फिर उनके पास एक ऐसे कोच हैं जो डीसी के लिए कभी कोच जैसे लगे ही नहीं. जब से श्रेयस ने टीम छोड़ी है, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आईपीएल कैसे खेला जाए.'

4 / 6

दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'बापू भारतीय टीमों के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करते, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर विदेशी टीमों के खिलाफ जरूर करते हैं, उनके लिए बड़ा सम्मान है!'

विज्ञापन

5 / 6

एक क्रिकेट फैन ने लिखा, 'डीसी के लिए बदकिस्मती की बात ये है कि उनके कप्तान अक्षर पटेल हैं. ज्यादातर वक्त उन्हें बैटिंग पोजीशन और फील्डिंग में चेंज को लेकर बिल्कुल भी समझ नहीं होती. इसलिए अगर डीसी जीता हुआ मैच हार जाती है, तो हैरान मत होना... इसका क्रेडिट बिना किसी असर वाले कप्तान अक्षर को जाता है.'

6 / 6

एक्स पर एक यूजर ने तो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अक्षर पटेल के बैटिंग के पूरे आंकड़े ही निकाल दिए. जाहिर सी बात है कि ये नंबर्स निराशाजनक हैं, अक्षर को समझना होगा कि उनका रोल सिर्फ कप्तान का नहीं, बल्कि एक अहम ऑलराउंडर का है, जो वो सही से निभाने में नाकाम रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन