फिर 'बेइज्जत' हुआ PSL... महंगा कॉन्ट्रैक्ट छोड़ कम पैसों में IPL खेलने आया ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, CSK के लिए मचाएगा धमाल!
Spencer Johnson: CSK की टीम में स्पेंसर जॉनसन की एंट्री हो गई है. चोटिल नाथन एलिस की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है. जॉनसन PSL का महंगा कॉन्ट्रैक्ट छोड़ IPL का हिस्सा बने हैं.

Spencer Johnson: IPL 2026 से पहले खिलाड़ियों की चोटों ने टीमों की टेंशन बढ़ा दी. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल हो गए. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को CSK ने रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में जोड़ा है. स्पेंसर PSL खेलने वाले थे लेकिन उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर IPL में खेलने का फैसला किया है. खास बात ये है कि उन्हें IPL से ज्यादा पैसा PSL में मिल रहा था. इसके बावजूद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को चुना.
नाथन एलिस हुए चोटिल
2 / 6IPL 2026 से कुछ दिनों पहले CSK को बहुत बड़ा झटका लगा. नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई और इसी वजह से वो IPL से पूरी तरह बाहर हो गए. वो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज थे और उनके इर्दगिर्द ही टीम बनाई गई थी. इसी वजह से एलिस का चोटिल होना CSK की मुश्किलें बढ़ा गया.
स्पेंसर जॉनसन को किया टीम में शामिल
3 / 6ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है. जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी हैं और पहले IPL में खेल चुके हैं. वो कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रहे हैं.
PSL छोड़कर कम पैसों में खेलेंगे IPL
4 / 6अमूमन खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का साथ छोड़कर IPL का हिस्सा बनते हैं. कुछ ऐसा ही स्पेंसर जॉनसन के मामले में भी हुआ है. स्पेंसर जॉनसन को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए 5.55 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (1.87 करोड़ भारतीय रुपये) मिलने वाले थे. हालांकि, उन्होंने नाथन एलिस का 1.5 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट चुनने का फैसला किया, जो हैरान करने वाली बात है.
क्यों PSL छोड़ IPL को चुना?
5 / 6IPL हर मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से आगे है. IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और पूरी दुनिया की नजर इस लीग पर होती है. यहां अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हर लीग के मालिक और देश के सिलेक्टर्स की उस पर नजर पड़ती है. इसी वजह से जॉनसन ने कम पैसों में IPL खेलने का फैसला किया.
CSK का पहला मैच कब है?
6 / 6IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. गुवाहाटी में 30 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. CSK जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत करना चाहेगी.