'उसे बाहर निकाला जाना...', मुस्ताफिजुर रहमान पर आया IPL चेयरमैन का बड़ा बयान

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर अपने दल से बाहर कर दिया था. अब इस पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बयान सामने आया है.

Cricket News - 2026-04-02T193554.678
1 / 6

आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर विवाद हुआ था. भारत में मुस्ताफिजुर को लेकर कई संगठनों ने विरोध किया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर निकाल दिया था. अब आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बांग्लादेशी गेंदबाज पर बात की है.  

विज्ञापन

केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था

केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था2 / 6

मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन केकेआर को बीसीसीआई के निर्देश के बाद रहमान को टीम से बाहर करना पड़ा.

विज्ञापन

आईपीएल चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान3 / 6

अब अरुण धूमल ने पहली बार मुस्ताफिजुर रहमान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा "मैं बस इतना ही कहूंगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था. इससे ज्यादा मुझे कोई जानकारी नहीं है"

रहमान ने पीएसएल खेलने का फैसला किया

रहमान ने पीएसएल खेलने का फैसला किया4 / 6

आईपीएल 2026 से निकाले जाने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेलने का फैसला किया था. हालांकि रहमान आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं.

विज्ञापन

5 टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं

5 टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं5 / 6

आईपीएल 2025 में वह सीएसके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. रहमान ने अपना आईपीएल करियर साल 2016 से सनराइजर्स हैदराबाद से शुरू किया था. इसके बाद वह मुंबई इंडियंस, राजस्थन रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेले.

शानदार प्रदर्शन

शानदार प्रदर्शन6 / 6

आईपीएल में वह अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. रहमान ने अब तक 60 आईपीएल मैच में 65 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन