रोहित शर्मा के अलावा ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स भी जल्द कर सकते हैं रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया में वापसी लग रही मुश्किल!
Players Who Might Retire Soon: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज होती जा रही हैं. BCCI ने भले ही अफवाहों को गलत बताया है लेकिन रोहित अपने इंटरनेशनल करियर के अंत के करीब हैं. उनके अलावा भी कुछ खिलाड़ी जल्द रिटायर हो सकते हैं.

Players Who Might Retire Soon: रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्टर्स ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. BCCI ने भले ही इन खबरों को गलत बताया है लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि रोहित जब तक वनडे टीम की प्लानिंग का हिस्सा रहेंगे, तब तक खेलते हुए नजर आएंगे. इसी वजह से लग रहा है कि रोहित लॉर्ड्स में नहीं, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर बाहर हो सकते हैं. कुछ और भारतीय क्रिकेटर्स हैं, जो कुछ समय में अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. (Image: AI Generated)
भुवनेश्वर कुमार
2 / 6भुवनेश्वर कुमार सालों से टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हैं. लगातार दो साल IPL में अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है. लग रहा है कि BCCI ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. इसी वजह से अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. (Image: Bhuvneshwar Kumar Instagram)
मोहम्मद शमी
3 / 6मोहम्मद शमी की फिटनेस की हमेशा से समस्या रही है. शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिलेक्टर्स फिटनेस को कारण बताते हुए उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुन रहे हैं. इसी वजह से मोहम्मद शमी की वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है और वो भी जल्द संन्यास ले सकते हैं. (Image: Instagram/mdshami.11)
अजिंक्य रहाणे
4 / 6अजिंक्य रहाणे तीन साल से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं. सिलेक्टर्स अब फ्यूचर पर फोकस कर रहे हैं और नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. इसी वजह से रहाणे को टीम में वापस नहीं लाया जा रहा है. रहाणे भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. (Image: Instagram/ajinkyarahane)
इशांत शर्मा
5 / 6इशांत शर्मा एक समय भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य थे लेकिन अब वो सिलेक्टर्स की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. 2021 के बाद से शर्मा की वापसी नहीं हुई है और अब उनका कमबैक नामुमकिन सा नजर आ रहा है. इशांत भी जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. (Image: Instagram/gujarat_titans)
उमेश यादव
6 / 6उमेश यादव पिछले तीन साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. यादव 38 साल के हैं और फिटनेस उनकी सबसे बड़ी समस्या है. वो बार-बार चोटिल हो जाते हैं. इसी वजह से उमेश की टीम इंडिया में वापसी की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. वो भी कुछ समय में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. (Image: Instagram/umeshyaadav)