संजू सैमसन के टीम इंडिया से बाहर होने पर अजिंक्य रहाणे ने खोला मोर्चा, BCCI पर बुरी तरह भड़के
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-2-0 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने संजू को लेकर आवाज उठाई है और बीसीसीआई पर नाराजगी जाहिर की है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौके मिले. लेकिन हैरानी की बात ये है कि संजू सैमसन को भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया. संजू को लेकर कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने आवाज बुलंद की है. वहीं, अब इस कड़ी में अजिंक्य रहाणे का भी नाम जुट गया है. उन्होंने संजू के लिए मोर्चा खोल दिया है. Photo Source: X
रहाणे ने जताई नाराजगी
2 / 6रहाणे ने संजू के लिए आवाज उठाई है और बीसीसीआई पर बुरी तरह भड़के हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए संजू को भारतीय टीम में न चुने जाने के बाद बीसीसीआई पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. रहाणे का बयान चर्चा में है. Photo Source: X
बीसीसीआई पर साधा निशाना
3 / 6रहाणे ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही नेशनल टीम में वापसी करेंगे. संजू सैमसन से कोई बातचीत हुई होगी. यह अजीब लगता है कि हमारी हालिया T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे के लिए टी20 स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे. Photo Source: X
वर्ल्ड कप में अहम योगदान
4 / 6टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया था. खासकर उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी थी. Photo Source: X
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे संजू
5 / 6संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में केवल 5 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 80.25 की शानदार औसत के साथ 321 रन बनाए थे. संजू ने 27 चौके और 24 छक्के जड़े थे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी मिला था. वह ओवरऑल तीसरे और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. Photo Source: X
आयरलैंड के खिलाफ हुए फ्लॉप
6 / 6संजू का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 5 और 0 रन बनाए थे. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पहले टी-20 मैच में 1 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें दूसरे टी-20 मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. Photo Source: X