सूर्यकुमार यादव पर मंडराया टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा, ये 5 दावेदार बन सकते हैं कप्तान

Team India: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला बीते काफी लंबे समय से खामोश है तो ऐसे में उन्हें बाहर करने की रिपोर्ट सामने आ रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि अगर उनको बाहर किया जाता है तो कौन से 5 खिलाड़ी कप्तान बन सकते हैं.

jacket (24)
1 / 6

Team India: टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का टाइटल डिफेंड किया है. इस खिताबी जीत के बाद भी कप्तान सूर्या की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मैनेजमेंट उनकी बल्लेबाज से खुश नहीं है. ऐसे में उनको टीम से बाहर भी किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो कौन से खिलाड़ी टीम इंडिया की कप्तानी में उनकी जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या2 / 6

रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का कप्तान बनने की रेस में सबसे पहला नाम हार्दिक पांड्या का ही था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था. उनके पास कप्तान का भरपूर अनुभव है और आईपीएल में भी वो बतौर कप्तान एक ट्रॉफी जीत चुके हैं. ऐसे में सूर्या के बाद मैनेजमेंट उनके नाम पर एक बार फिर से विचार कर सकता है. 

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

ईशान किशन आईपीएल में सनराइजर्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कमबैक करते हुए शानदार फॉर्म दिखाई है. झारखंड ने उनकी कप्तानी में ही पहली बार सैयद मुश्ताक अली का खिताब जीता. ऐसे में मैनेजमेंट उनके नाम पर भी विचार कर सकता है.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार4 / 6

आरसीबी को पहली ही बार में आईपीएल का खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार को भी टी 20 टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है. उनका ना भी रेस में बना हुआ है. घरेलू क्रिकेट में भी वो मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हैं. 

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल5 / 6

टी 20 टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल को भी सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. उनके पास भरपूर अनुभव है तो वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं. टी20 में उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन भी शानदार रहा है.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर6 / 6

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है. बीते कुछ सालों में उन्होंने खुद को एक बेहतरीन लीडर के तौर पर साबित किया है. आईपीएल में 3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए फाइनल में पहुंचने वाले इकलौते कप्तान हैं. इसी के साथ बल्लेबाजी में भी वो सूर्या की जगह पूरी तरह से फिट बैठते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन