KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा ने ठोका अनोखा 'शतक', IPL 2026 में हासिल किया ऐताहिसक मुकाम
2 अप्रैल को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने अनोखा शतक बनाया.

केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा अर्धशतक बनाने से चूक गए. हालांकि उन्होंने इस मैच के जरिए अनोखा शतक बना दिया. अभिषेक ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूटी थी. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हैदराबाद के लिए अहम योगदान निभाया.
अभिषेक शर्मा का अनोखा शतक
2 / 6अभिषेक शर्मा इस मैच के जरिए एसआरएच के लिए 100 छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी से केकेआर के गेंदबाजों के छक्के भी छुड़ाए.
228 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी
3 / 6अभिषेक ने इस मैच में 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 228.57 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
82 रनों की साझेदारी
4 / 6हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी भी की. हेड और अभिषेक ने पावर प्ले में खूब रन भी बटोरे.
डेविड वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा छक्के
5 / 6आईपीएल इतिहास में एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा छक्के डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं. उनके नाम 143 छक्के दर्ज हैं. इसके अलावा अब अभिषेक 101 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
शानदार करियर
6 / 6अभिषेक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 79 मैचों में 27.11 की औसत के साथ 1871 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 9 अर्धशतक निकले हैं.